यूपी में 35 घण्टे के कोरोना कर्फ्यू में सन्नाटा

लखनऊ / बस्ती (बृजवासी शुक्ल / विशाल मोदी)। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सूबे में में 35 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया है, जो शनिवार 17 अप्रैल रात आठ बजे से सोमवार 19 अप्रैल सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। शनिवार रात आठ बजे से शहर के सारे मुख्य रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए गए। सड़कों पर सन्नाटा छा गया। वहीं, जो लोग बाहर निकले उनकी सघन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान सभी जिलों में अग्निशमन विभाग स्वच्छता व सफाई का विशेष अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन व फॉगिंग कर रहा है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं की छूट दी गई है।

बस्ती में पंचायत चुनाव के लिए आज नामांकन का दूसरा दिन है। पूरे प्रोटोकॉल के साथ नामांकन कराया जा रहा है। बस्ती में कल सत्रह अप्रैल को 111 कोरोना पाजिटिव पाये गये थे। यहां अब तक कुल एक सौ तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। बस्ती जिले में कोरोना के 435 एक्टिव केस हैं। कर्फ्यू के दौरान शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है। नगर पालिका परिषद बस्ती द्वारा सभी मुख्य मार्गों तथा वार्डों में व्यापक साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया जा रहा है।
                      (बस्ती में सेनेटाइजेशन) 
लखनऊ के अस्पतालों में बेड की कमी हो गई है। मरीजों की संख्या इतनी अधिक है कि उन्हें भर्ती करना मुश्किल हो रहा है। कोरोना की पहली वेव का पूरी क्षमता से सामना करने वाले यूपी में अब हर रोज रिकॉर्ड तोड़ संक्रमित आ रहे हैं और लखनऊ इसका केंद्र बन गया है। शहर में जहां हर समय वाहनों का आना जाना लगा रहता है। रात आठ बजे के बाद शांत हो गया। शहर के सभी मुख्य मार्गों व चौराहों को बैरीकेडिंग कर रोक दिया गया है।

                (रात का एक दृश्य)  
बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि शनिवार को भी प्रदेश में 27357 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 120 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा, लखनऊ में 5913 नए संक्रमित मिले हैं।

           ➖      ➖      ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार