प्लास्टिक व नशा उन्मूलन के लिए निकली रोटरी यात्रा, किया नुक्कड़ नाटक

 

                (वन्दना शुक्ला) 

बस्ती (उ.प्र.) । रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन द्वारा रोटरी यात्रा निकाली गई। यात्रा का स्वागत विभिन्न स्थानों पर किया गया। रोटरी यात्रा के संयोजक रोटरी क्लब वाराणसी उदय के सचिन मिश्रा अध्यक्ष रहे। रोटरी यात्रा दल में रोट्रैक्टर कुशाग्र मिश्रा और उनकी टीम द्वारा प्लास्टिक, नशा उन्मूलन और यातायात व नारी सशक्तिकरण, शिक्षा जागरूकता आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटक शास्त्री चौक पर प्रस्तुत किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।  

रोटरी क्लब बस्ती के अध्यक्ष डॉ डीके गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा रोटरी यात्रा वाराणसी से चलकर विभिन्न जनपदों में निकलेगी। यह यात्रा बीज से विशाल वृक्ष बनने तक की यात्रा है जो प्रत्येक स्थिति में लोगों को अध्यात्मिक, शारीरिक और मानसिक चेतना संपन्न बनाएगी। बस्ती में यह यात्रा चार मार्च को निकाली गयी। रोटेरियन अरुण कुमार ने अपने संबोधन में कहा आज के भौतिक युग में इस प्रकार की यात्रा लोगों में जन जागरण करेगी और निश्चित रूप से लोग आत्मचिंतन के लिए विवश होंगे और एक बदलाव करने में सक्षम होंगे।  
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन मयंक श्रीवास्तव रोटेरियन आशीष श्रीवास्तव रोटेरियन सुयश मिश्रा रोटेरियन ऋषभ राज रोटेरियन विवेक वर्मा अपूर्व शुक्ला रोटेरियन डॉ एस के त्रिपाठी रोटेरियन देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव रोटेरियन राम विनय पांडे रोटेरियन राजन गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में रोटरी यात्रा में सभी आगंतुक रोटेरियन तथा रो रोटरेक्टर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया रोटरी क्लब बस्ती के अध्यक्ष डॉ डीके गुप्ता तथा अन्य रोटेरियन द्वारा रोटरी यात्रा को अगले पड़ाव अयोध्या के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  
      देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत