रोडवेज श्रमिक समाज व कार्यशाला का चुनाव सम्पन्न

                    (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.) । श्रमिक समाज कल्याण संघ परिवहन निगम उत्तर प्रदेश शाखा, बस्ती डिपो बस स्टेशन शाखा तथा बस्ती डिपो कार्यशाला शाखा का 2021 -2022 का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी राम दुलारे क्षेत्रीय अध्यक्ष के देखरेख में दोनों शाखा का चुनाव सम्पन्न हुआ।  

 बीते 23 फरवरी को हुए चुनाव में बस्ती डिपो बस स्टेशन से विनोद कुमार उपाध्याय को शाखा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया तथा मनोज कुमार शुक्ल शाखा मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। बस्ती डिपो कार्यशाला शाखा से भागीरथी शाखा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए तथा संजय कुमार शुक्ल शाखा मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। दोनों शाखाओं से क्षेत्रीय सदस्य के रूप में तेज प्रकाश, अजीत कुमार, विश्वामित्र उपाध्याय, संतराम चौधरी, बृजेश कुमार, विनोद कुमार शर्मा निर्विरोध  निर्वाचित हुए। दोनों शाखाओं का  फार्म G - 2  की  17 कार्यकारिणी 2021 -2022 का गठन किया गया।  
कार्यक्रम का संचालन मोतीलाल पूर्व क्षेत्रीय मंत्री ने किया तथा चुनाव प्रतिनिधि फिरंगी प्रसाद शास्त्रीजी, क्षेत्रीय मंत्री, कार्यक्रम में राजू श्रीवास्तव, लाल जी, सुभाष चंद, हसन अली, राजकुमार, हामिद अली, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, प्रेम नारायण, नगेंद्र उपाध्याय, मक्खन लाल , पवन कुमार,  सतवंत सिंह, अक्षय कुमार गौतम, रामाज्ञा कुमार, रामचंद्र जी आदि नियमित, संविदा तथा आउटसोर्सिंग सभी कर्मचारी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज किया गया।

            ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार