मुण्डेरवा चीनी मिल ने 13986 लाख का भुगतान कर दिया है


         (सुधीर शुक्ल) 


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिले में नवस्थापित मुण्डेरवा चीनी मिल में स्थापित नये सल्फरलेस प्लांट का 09 दिसम्बर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे। मुण्डेरवा शुगर मिल द्वारा 13986. 19 लाख रु. का भुगतान कर दिया गया है। यह जानकारी आयुक्त गन्ना एवं चीनी संजय आर. भूसरेड्डी ने यहां दी। उन्होंने बताया कि इस चीनी मिल का लोकार्पण गत वर्ष किया गया था।    



 मुख्यमंत्री द्वारा तब यह घोषणा की गयी थी कि मुण्डेरवा चीनी मिल में सल्फरलेस चीनी का उत्पादन कर अच्छी गुणवत्ता की चीनी बनाई जायेगी, जिसके विक्रय से किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में सुविधा होगी। गौरतलब है कि मुण्डेरवा चीनी मिल में स्थापित सल्फलरेस प्लांट की स्थापना सरकारी चीनी मिल में पहली बार शासन से प्राप्त वित्तीय सहायता द्वारा की गयी है। यह परियोजना समय से पूर्व पूर्ण कर पेराई सत्र 2020-21 का शुभारंभ सल्फरलेस चीनी के उत्पादन के साथ ही किया जा रहा है।. 



  श्री भूसरेड्डी ने बताया कि मुण्डेरवा चीनी मिल द्वारा गत पेराई सत्र में 44.18 लाख कुन्तल गन्ने की पेराई कर 4.02 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन किया गया था। इसके अतिरिक्त मुण्डेरवा चीनी मिल द्वारा 41877 मेगावाट विद्युत का उत्पादन कर 1635 लाख का राजस्व भी अर्जित किया था। गन्ना आयुक्त ने बताया कि मुण्डेरवा चीनी मिल द्वारा 13986.19 लाख रुपये के गन्ने के मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है।


    ➖➖➖➖➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर