दाह संस्कार से लौट रही ट्राली नाले में गिरी, एक की मौत, छ: घायल


(राम उजागिर चौधरी) 


संतकबीरनगर (उ.प्र.) । जिले के मेंहदावल क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्राली के नाले मे गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और आधा दर्जन घायल हो गए हैं।  



खबर के मुताबिक क्षेत्र के फरदहा गांव निवासी एक व्यक्ति के दाह संस्कार में लोग ट्रैक्टर ट्राली से गये थे। वापस आते समय एक ही ट्रैक्टर में दो ट्राली लगी होने की वजह से असंतुलित होकर सप्तमी कुंड नाले में गिर गयी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।  देखें वीडियो : -



घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंच गये और जेसीबी के माध्यम से घायलों को निकलवा कर अस्पताल भेजा गया। सभी लोग करमैनी घाट से दाह संस्कार कराकर वापस लौट रहे थे।


         ➖     ➖     ➖     ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर