मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान कल

 


    (विशाल मोदी) 

 बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की विशेष तिथि 13 दिसंबर रविवार को निर्धारित है। इस दिन सभी बीएलओ मतदाता सूची लेकर अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेंगे। 

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची देखकर सुनिश्चित हो ले की उनका नाम सूची में दर्ज है। सूची में नाम न होने पर फार्म 06 भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा दें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जा सके। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की यह अंतिम विशेष तिथि है। मतदाता सूची के लिए दावे एवं आपत्तियाँ लेने की अंतिम तिथि पन्द्रह दिसम्बर है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार