ज्वैलर्स को मारी गोली, हालत गंभीर


(बृजवासी शुक्ल) 


लखनऊ । राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने बद्री सर्राफ ज्वेलर्स के मालिक अभिषेक केसरवानी को उस वक्त गोली मार दी जब वह अपनी पत्नी के साथ थे। बताया जा रहा है कि बदमाश गोली मारने के बाद मौके से भागने में कामयाब हो गए। अभिषेक की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया है।  



बताया जा रहा है कि बदमाशों की गोली बद्री ज्वेलर्स के मालिक के कन्धे पर लगी है। गोली लगने से अफरातफरी मच गई। गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही मौके पर कमिश्नर सुजीत पांडेय, डीसीपी उत्तरी शालिनी सिंह, एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉग स्क्वाड, फिंगर प्रिंट, फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ थाने की फ़ोर्स पहुंची।



पुलिस ने गंभीर हालत में घायल को ट्रॉमा में भर्ती कराया है। यहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने लूट की घटना से इंकार किया है। कमिश्नर ने शहर भर में नाकेबंदी कराकर चेकिंग कराई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। कमिश्नर ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनायी हैं। इलाक़े के सीसीटीवी फुटेज पुलिस चेक कर रही है। बदमाशों ने गोली किस इरादे से मारी इसकी भी जाँच की जा रही है। फ़िलहाल इस घटना से सर्राफा कारोबारी दहशत में आ गए हैं। ट्रामा सेंटर में कई व्यापारी नेता पहुंचे हैं जिन्होंने बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।


      बेटे ने की थी खुदखुशी


लखनऊ शहर के प्रतिष्ठित बद्री सर्राफ के मालिक सुधीर केसरवानी के 37 वर्षीय बेटे अनुज केसरवानी ने एक साल पहले खुद को सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। उनका शव महानगर स्थित पुश्तैनी मकान के बेडरूम में मिलने से हड़कंप मच गया था। अनुज का शादी के एक साल बाद ही तलाक हो गया था, इसलिए वह अवसाद में रहते थे। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी अनुज के खुद ही गोली मारने की पुष्टि की थी।


        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर