30 - 30 स्टेम आनलाइन शिक्षण का शुभारंभ कल


(सुधीर शुक्ल) 


बस्ती (उ.प्र.) । महा निदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद जी के पत्र में वर्णित कि आई.आई.टी. गाँधीनगर तथा IISER पुणे द्वारा इस रविवार (16 अगस्त, 2020 ) से कक्षा 6-12 के शिक्षकों, छात्रों एवं कार्यक्रम अभिभावकों हेतु गणित एवं विज्ञान विषयों पर 30 - 30 STEM नामक ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम का प्रारम्भ किया जा रहा है। 



 यह जानकारी देते हुए एसआरजी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम पूर्णतः निशुल्क है तथा संलग्न पत्र में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है।कार्यक्रम के पहले सत्र में A4 काग़ज़ के बारे में चर्चा की जाएगी, जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला काग़ज़ है। कार्यक्रम का उद्देश्य गणित और विज्ञान के पाठ्यक्रम को अधिक सरल तथा रोचक बनाकर समझाना है।


 सत्र में एकीकृत एक नए ऐप के साथ,लाइव प्रश्न किए जाने का भी प्रावधान है। रविवार, 16 अगस्त, शाम 4-5 बजे विषय : A4 शीट का रोमांच | कागज पे चर्चा 


लिंक : - https://youtu.be/v8nOGO_k_8Q


 अधिक जानकारी के लिए संलग्न पोस्टर देखें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने सभी शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों और विज्ञान और गणित में रुचि रखने वाले अन्य सभी व्यक्तियों हेतु यह अत्यंत लाभकारी कार्यक्रम है और कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले।


         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार