मालवीय रोड पर फोर्स के साथ पालिका ने ढहाया पक्का कब्जा


(वन्दना शुक्ला) 


बस्ती (उ.प्र.) । स्थानीय मालवीय मार्ग पर केनरा बैंक के पास नगर पालिका ने बल पूर्वक पक्के निर्माण का अतिक्रमण हटाकर वर्षों से चली आ रही रास्ते की समस्या को खत्म कर दिया।   



    यहां पिकौरा शिव गुलाम (मंगला काली मन्दिर मोहल्ला) में केनरा बैंक के बगल स्थित नाले के पास ही राजमती पत्नी हरिभजन ने वर्षौं कब्जा रखा था, जिसे हटाने के लिए कई बार नगर पालिका ने उन्हें नोटिस भी दी, लेकिन उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया।      



अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि एक जुलाई को अन्तिम उक्त को दी गयी थी। इसमें उन्हें तीन दिन में अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। अन्यथा की स्थिति में नगर पालिका द्वारा हटाये जाने पर उसमें आने वाले हर्जे खर्चे के लिए उक्त को ही जिम्मेदार बनाया गया था।  



  आज दोपहर से ही अधिशासी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी, एई घनश्याम चित्रगुप्त, अवर अभियंता अशोक सिंह, सभासद प्रतिनिधि आशीष शुक्ल, भाजपा नेता जयंत्री शुक्ल, पं. सरोज बाबा, हेमन्त मिश्र व मोहल्ले के तमाम नागरिकों की मौजूदगी में उपरोक्त निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। अब यहां मार्ग का निर्माण किया जाएगा, मालवीय मार्ग से पिकौरा शिव गुलाम होते हुए पचपेड़िया में मिला देगा।


      ➖     ➖     ➖     ➖     ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628 



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार