इनर व्हील क्लब ने लगाए 500 पौधे


बस्ती (उ.प्र.) । इनरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन के द्वारा वन महोत्सव के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण के दो कार्यक्रम कराए गए, जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। क्लब ने दुबखरा में पांच सौ पौधे तथा मनौरी चौराहे पर औषधीय पौधे लगाए। 



 पहले कार्यक्रम के तहत इनरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन एवं बस्ती विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में वित्तीय वर्ष 2020- 21 के वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत बस्ती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की प्रेरणा से तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सचिव श्री मीना जी के नेतृत्व में ग्राम दुबखरा में 500 पौधों का रोपण किया गया।   



इस कार्यक्रम में पंकज पांडेय, विवेक गिरोत्रा एवं डॉ डी के गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इनरव्हील क्लब की ओर से अध्यक्ष डॉ निधि गुप्ता, उपाध्यक्ष चंदा डिडवानिया, पूर्व अध्यक्ष सुजाता गिरहोत्रा, पुष्पा गुप्ता एवं अनुराधा भाटिया आदि सदस्य शामिल हुए। दूसरे कार्यक्रम के तहत मनौरी चौराहा, डुमरियागंज रोड स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में औषधीय पौधों - बेल, आंवला, जामुन, सहजन एवं अमरूद आदि औषधीेय पौधों का रोपण किया गया।इस कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती संगीता यादव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती सुमन रानी सिंह एवं श्रीमती अमृता सिंह सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए।  



इन कार्यक्रमों के औचित्य के सन्दर्भ में क्लब अध्यक्षा डॉ निधि गुप्ता ने कहा कि पृथ्वी पर मानव जीवन की सुरक्षा व पर्यावरण की सुरक्षा अन्योन्याश्रित है। यदि पर्यावरण सुरक्षित नहीं है तो मानव जीवन संकट में आ जाएगा। अतः आज समय की मांग है कि अधिक वृक्षों का रोपण एवं रोपित वृक्षों का संरक्षण कर पृथ्वी पर मानव जीवन को सुरक्षित बनाया जाए।


       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर