योगी सरकार ने किया सवा लाख करोड़ से अधिक का गन्ना भुगतान


(बृजवासी शुक्ल) लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नीस जून शुक्रवार को गन्ना किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से 418 करोड़ रुपए का भुगतान जारी किया। पिछले तीन साल के दौरान योगी सरकार के कार्यकाल में कुल मिलाकर 1,00,325 करोड़ रुपये के किसानों के गन्ने का भुगतान किया गया जो कि एक रिकार्ड है।                                 


राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार हर कदम पर पूरी शिद्दत से किसानों के साथ है। सरकार किसानों की आय दोगुना करने को लेकर लगातार कार्य कर रही है। गन्ना किसानों के पाई-पाई का भुगतान राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है।


चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए किसानों से संवाद स्थापित करते हुए योगी ने कहा कि सुशासन का असली मानक लोगों की संतुष्टि है। चीनी उद्योग के लिए यह स्वर्णिम समय है। इस दौरान न सिर्फ रिकॉर्ड भुगतान हुआ बल्कि गन्ने और चीनी का रिकॉर्ड उत्पादन भी हुआ। किसानों के परिश्रम ने प्रदेश में आज एक नई राह दिखाई है।       


उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने चीनी मिलें बंद की थीं, हमारी सरकार ने उसे फिर चालू करवाया। गोरखपुर में कभी तीन चीनी मिलें हुआ करती थीं और देखते ही देखते पिछली सरकारों के कार्यकाल में सभी चीनी मिलें बंद हो गई थीं लेकिन हमारे आने के बाद गन्ना विभाग ने पिपराइच में नई चीनी मिल स्थापित की।


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर