पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता असलहे सहित गिरफ्तार


(बृजवासी शुक्ल बस्ती ब्यूरो) सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) । जिले की त्रिलोकपुर पुलिस ने एक सजायाफ्ता अपराधी एक देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह लॉकडाउन जिला कारागार से पैरोल पर छूटा था।             


 प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विजय ढुल द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों के विरुद्ध " चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज महेंद्र सिंह देव क्षेत्राधिकारी व रणधीर कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना त्रिलोकपुर के कुशल निर्देशन में थाना त्रिलोकपुर पुलिस के उप निरीक्षक पप्पू सिंह यादव, मुख्य आरक्षी लखी चंद गुप्ता, मुख्य आरक्षी हनुमान मौर्य द्वारा सजायाफ्ता अपराधी सत्य प्रकाश उर्फ दद्दू पुत्र दुखरन निवासी बढ़या थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर को एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ आज सुबह करीब पौने बजे चिताही पुल के पास से गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या 99 / 2020 पर धारा 3 / 25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया ।


 थाना प्रभारी रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त अपराधी पैरोल पर आने के बाद अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। इसके सम्बन्ध में अलग से रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। इस अपराधी के विरुद्ध कुल 13 अपराधिक मामले दर्ज हैं ।


         ➖   ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर