बस्ती कोरोना : तीन और मरीज डिस्चार्ज


(शशि पाण्डेय) बस्ती (उ.प्र.) । बस्ती में तीन और कोरोना (COVID - 19) पाजिटिव मरीजों को ठीक होने के बाद जरुरी हिदायतों के साथ घर भेज दिया गया है। अब यहां ठीक होकर घर भेजे गए मरीजों की संख्या छियालिस हो गयी है।   


जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि कल डिस्चार्ज किये गये तीन मरीज एल - 1 हास्पिटल रूधौली बस्ती में भर्ती थे। इन्हें कल तीन जून को डिस्चार्ज किया गया है। बस्ती जनपद में अब तक चार हजार आठ सौ चालीस रिपोर्ट निगेटिव आयी हैं, जिनमें तीन जून को दो सौ तीन रिपोर्ट निगेटिव आयी हैं। 


जिला प्रशासन द्वारा तीन जून रात नौ बजे जारी बुलेटिन में कहा गया है कि बस्ती में अब तक कुल दो सौ ग्यारह कोरोना पाजिटिव केस पाए जा चुके हैं। इनमें छियालिस डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। छ: की मृत्यु हो चुकी है। इस वक्त जिले में एक सौ उनसठ कोरोना पाजिटिव केस हैं। बताया जा रहा है कि पाजिटिव मरीजों में मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर का रसोईया भी शामिल है। 


        ➖   ➖   ➖    ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला एवं तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर