कैली का कमाल : जिंदा मरीज को मृत बता दे दी लाश

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.) 


(रीतेश श्रीवास्तव) संतकबीर नगर। बस्ती जिले के कैली में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है,जहाँ संतकबीरनगर के भर्ती एक युवक को जीते जी मृत बताकर किसी अन्‍य के शव को दाह संस्‍कार के लिए भेज दिया गया। मृतक के पिता ने शमशान घाट पर चेहरा देखा तो भौचक रह गए। शव उनके बेटे का न होकर एक बुजुर्ग का था। परिजनों ने फिर से पता किया तो पता चला कि बेटा कैली अस्पताल में जिंदा है, उसका इलाज चल रहा है।   



हुआ यह कि जिस शव को उनके बेटे का बताकर कैली अस्‍पताल से भेज दिया गया वो धर्मसिंहवा इलाके के महादेवा नानकार के 47 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव का है। गलती से महुली थाना क्षेत्र में भेज दिया गया। कोरोना पॉजिटिव भी कैली अस्पताल में ही भर्ती था। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि फोन से गलत सूचना दिए जाने से गलतफहमी हुई। उन्होंने बताया कि धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के महादेवा नानकार निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह मुम्बई से आया था। गलती से उसे महुली थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरापुर का बताकर शव एम्बुलेंस से भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए एसआई राम अछैबर व पारसनाथ सिंह की निगरानी में शव बिड़हरघाट भेज दिया गया। जब उसके पिता ने अंतिम दर्शन के लिए चेन खोला गया तो शव बुजुर्ग का दिखा। बाद में शव को वापस भेजा गया। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरापुर निवासी जिस युवक की मौत की सूचना दी गई थी वह जीवित निकला। फिर भी एहतियात के तौर पर पिता नकछेद व भाई शिव शंकर तथा सोनू को 21 दिन के लिए क्वारन्टीन कर दिया गया है।


           ➖     ➖     ➖     ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार