बस्ती में तीन नये कोरोना पाजिटिव

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (उ.प्र.) । जिले में आज तीन और कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं। इसी के साथ बस्ती में कोरोना के एक्टिव संक्रमितों की संख्या अट्ठानबे हो गयी है। ये तीनों भी प्रवासी कामगार हैं। 


जिले में आज आई तीन पाजिटिव रिपोर्ट सहित अब तक कुल 143 कोरोना पाजिटिव केस पाये जा चुके हैं। इनमें से 43 ठीक होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। दो की मृत्यु हो चुकी है। अभी बस्ती जिले में 98 कोरोना संक्रमित एक्टिव केस हैं।


आज मिले तीन पाजिटिव में दो परसरामपुर व एक बनकटी क्षेत्र का है। जिन्हें गृह जनपद आने के बाद क्वरंटीन किया गया था।


              ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर