विधायक ने सीडीओ को लिखा पत्र 

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के कप्तानगंज विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बस्ती जनपद के मीडिया कर्मियों के सुरक्षा के दृष्टिगत हैंड सैनिटाइजर व मास्क उपलब्ध कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी बस्ती को पत्र लिखा है। 



बताते चलें कि विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण के दौर से गुजर रहा है और इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश में भी व्यापक स्तर पर बढ़ रहा है, जिसकी रोकथाम व बचाव के लिए भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार सभी आवश्यक कदम भी उठा रहे हैं। ऐसी कठिन परिस्थितियों में भी हमारे मीडिया कर्मी लगातार जनमानस में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि हमारे विधायक निधि से 10 लाख रुपये के मास्क, सेनेटाइजर एवं अन्य चिकित्सा सामग्री खरीदा गया था। 
उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा  उसी सामग्री में से बस्ती जनपद के मीडिया कर्मियों को भी मास्क, सेनेटाइजर व अन्य चिकित्सीय सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
       ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अयोध्या : नहाते समय पत्नी को किस करने पर पति की पिटाई

बस्ती : पत्नी और प्रेमी ने बेटी के सामने पिता को काटकर मार डाला, बोरे में भरकर छिपाई लाश