पेड़पर बैठी नारीनिकेतन की पीड़िता

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बरेली । बरेली के नारी निकेतन होस्टल में लॉकडाउन के कारण परेशान एक महिला ने मंगलवार सुबह एक अजीबोगरीब कदम उठा लिया। सुबह नाश्ते के लिए लाइन में लगते वक्त वह होस्टल परिसर से सटे सीआई पार्क की ओर झुके पेड़ पर चढ़कर बैठ गई।  



उसे ऐसा करते देख वहां भीड़ इकट्ठा होने लगी। सूचना मिलते ही बारादरी व प्रेमनगर थानों की पुलिस और दमकल की टीम मौके पर आ गई। बड़ी मुश्किल से दो घंटे बाद करीब साढ़े दस बजे फायर ब्रिगेड के एक सिपाही ने पेड़ पर चढ़कर उसे समझाकर उतारा। 
महिला का आरोप था कि वह काफी परेशान है, उसे यहां नाश्ता-खाना भी ढंग से नहीं मिलता है। वहीं नारी निकेतन की अधीक्षिका छाया ने उसके आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि महिला अपने घर जाना चाहती है, इसलिए ऐसा कर रही है। वह लोग उसे घर भेजने के लिए प्रयास भी कर रहे हैं।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर