पत्रकारों की सुरक्षा हमारा नैतिक धर्म - रंजीत श्रीवास्तव 

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)
बस्ती (उ.प्र.)। कोरोना वैश्विक महामारी में लॉकडाउन के दौरान पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वे कठिन परिस्थितियों में भी लोगों तक खबरें पहुंचा रहे हैं। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर ह्यूमन सेफ लाइफ फाउन्डेशन जिला अध्यक्ष अपूर्व शुक्ल और राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने सेनेटाइजर का वितरण किया। 
अपूर्व शुक्ल ने कहा कि पत्रकार जान जोखिम में डालकर रिपोर्टिग कर रहे हैं ऐसी स्थिति में उन्हें कठिन चुनौतियों से गुजरना पड़ता है इसलिए उनकी सुरक्षा भी जरूरी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में पत्रकार अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा एवं उत्साह बढ़ाने के लिए सेनेटाइजर का वितरण ह्यूमन सेफ लाइफ फाउन्डेशन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से उपजे संकटकाल में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे लोगों का ह्यूमन सेफ लाइफ निरन्तर सहयोग कर रहा है। साथ ही गरीबों, जरूरतमंदों को राहत सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है।
      ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर