लॉकडाउन में देह व्यापार : पांच गिरफ्तार

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


कुरुक्षेत्र । पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन कुरुक्षेत्र में एक होटल में वेश्यावृति का धंधा चल रहा था। पुलिस ने 10 / 11 अप्रैल की रात को छापेमारी कर संचालिका समेत पांच को गिरफ्तार किया है । इसमें दो महिलाएं और तीन युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने सभी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   
डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि निशा तलवार अपने चालक के द्वारा होटल में वेश्यावृति के लिए लड़कियां भेजती है। इस समय भी होटल एस्पायर में लड़के और लड़कियां मौजूद हैं। यह सारा धंधा होटल मालिक मोहित की मिली भगत से चल रहा है।   
सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित की। रेडिंग पार्टी ने एक कर्मचारी को नकली ग्राहक बनाकर भेजा और उसे हस्ताक्षर किया 500 रुपये का नोट दे दिया। जैसे ही उसने पुलिस को इशारा किया तत्काल पुलिस ने रेड कर दी। मौके पर नवीन कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी मिर्जापुर, रवि कुमार पुत्र बिजेंद्र निवासी ज्योतिसर, उमेश कुमार पुत्र गुरूनदिता निवासी पारस एन्कलेव झांसा रोड को पकड़ लिया। इसके अलावा एक लड़की को भी पकड़ा गया।
डीएसपी ने बताया कि यह सारा खेल होटल मालिक व निशा तलवार की मिली भगत से खेला जा रहा था। इन सभी पर वेश्यावृति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर