ग्रामीणों ने दो तेंदुओं को पीट-पीट कर मार डाला

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)
बहराइच (उ.प्र.) । कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली वन क्षेत्र के धनिया बेली गांव में कल गुरुवार की सुबह खेतों में काम कर रहे किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसमें एक किसान जख्मी हो गया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ गांव में जाकर एक आवास में घुस गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से तेंदुए को पीट पीटकर मार डाला। दूसरी ओर कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज के गड़रियनपुरवा में एडल्ट तेंदुआ ने पांच ग्रामीणों को घायल कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुआ को घेर कर भाला घोंप कर मार डाला। दो तेंदुओं की मौत की घटना से वन विभाग के अफसर सन्न है।



दरअसल गुरुवार सुबह 10 बजे खेत में गेहूं काट रहे धनियाबेली गांव निवासी किसान राजू (20) पुत्र राजेंद्र पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों के शोर मचाने पर तेंदुआ घायल राजू को छोड़कर गांव के ही छोटेलाल के मकान में घुस गया। जहां ग्रामीणों ने उसे घेर कर बुरी तरह पीटा। गांव वालों ने जानकारी वन विभाग को दी।
सुजौली रेंज के वन कर्मी व थाना सुजौली के पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच भीड़ को नियंत्रित किया तथा तेंदुए को वापस जंगल में भगाने का प्रयास करने लगे। भीड़ को देख बौखलाये तेंदुए ने घर से निकल कर फॉरेस्ट गार्ड पवन शुक्ला पर हमला कर दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। पिटाई से घायल तेंदुआ घर से निकल कर गांव के पास गन्ने के खेत में छिप गया जहां उसकी मौत हो गई।   



 तेंदुए की मौत की खबर पाकर मौके पर पहुंचे फील्ड डायरेक्टर दुधवा संजय पाठक ने ग्रामीणों के इस कृत्य पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना महामारी से लड़ाई में सहयोग देते हुये अपने घरों में ही रुक रही है। ऐसे में यहां के निवासियों ने सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते हुये इस बेजुबान जानवर को पीटकर मार डाला। उन्होने कहा कि यदि ग्रामीण चाहते तो तेंदुए को जंगल में भी भगाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। मौके पर वन क्षेत्राधिकारी सुजौली एमएन यादव, वन दरोगा मयंक अनिल कुमार, अर्जुन कुमार ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मृत तेंदुए की उम्र एक वर्ष के आसपास है। तेंदुए के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
        ➖    ➖    ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार