अनुष्का ने दिया तीन बच्चों को जन्म

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


रांची। रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान से लॉकडाउन के बीच एक अच्छी खबर आयी है। बाघिन अनुष्का ने तीन शावकों को जन्म दिया है। बाघिन और उसके तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। अनुष्का अपने बच्चों का ख्याल रखते हुए उन्हें अच्छे से दूध पिला रही है। इससे पहले वर्ष 2018 के अप्रैल माह में अनुष्का पहली बार मां बनी थी। उस वक्त भी उसने तीन ही शावकों को जन्म दिया था। इन बच्चों के पिता नर बाघ मल्लिक और अनुष्का को वर्ष 2016 में जवाहरलाल नेहरू जूलोजिकल पार्क, हैदराबाद से वन्य प्राणी आदान-प्रदान योजना के तहत रांची लाया गया था। उस वक्त मल्लिक सात वर्ष और अनुष्का आठ वर्ष के थे। बाघिन का गर्भ काल साढे तीन महीने का होता है।



राज्य में लॉकडाउन की घोषणा के पहले से ही जैविक उद्यान बर्ड फ्लू के कारण बंद है। ऐसे में यहां रहने वाले जानवर कई महीनों से अपने प्रशंसकों से दूर हैं। जैविक उद्यान में पहले दिन भर यहां घुमने आने वालों की चहल पहल रहती थी। इससे जानवरों का भी दिल लगा रहता था। मगर लॉकडाउन के बाद से कुछ जानवर थोड़े उदास से हैं। वहीं कुछ ने उधम बढ़ा दिया है। जैविक उद्यान के कर्मचारी बताते हैं कि जानवरों का स्वाभाव भी इंसानों के जैसा होता है। कुछ अकेले रहने पर उदास हो जाते हैं कुछ उछल कूदकर अपने साथ दूसरों का भी मनोरंजन करते हैं। मगर एक बात तो तय है कि मनुष्यों के साथ जैविक उद्यान के जानवरों को भी लॉकडाउन खुलने बड़ा इंतजार है।
          ➖   ➖   ➖   ➖  ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार