समझें-कैसे फैलता है कोरोना : आईटी इंजीनियर युवती पाजिटिव

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


जोधपुर (राजस्थान) । कोरोनावायरस किस तरह फैलता है, इसे ट्रेन में संक्रमित हुई जोधपुर की युवती के साथ हुई घटना से समझा जा सकता है। पेशे से आईटी इंजीनियर इस युवती ने मुंबई से जोधपुर तक की यात्रा के दौरान काफी सावधानी बरती और पूरे रास्ते लगातार अपने हाथ सैनेटाइज करती रही। इसके बावजूद नीचे की सीट पर बैठे कोरोना पॉजिटिव पाए गए दो यात्रियों से खुद को संक्रमित होने से नहीं बचा पाई।
जोधपुर की 24 साल की युवती मुंबई की एक कंपनी में काम करती है। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद परिजन ने उसे जोधपुर आने की कहा। 17 मार्च को युवती मुबई से जोधपुर के लिए ट्रेन से रवाना हुई। ट्रेन में फर्स्ट क्लास कोच में उसके साथ जोधपुर के ही पति-पत्नी थे। दोनों तुर्की से आए थे। युवती की बर्थ ऊपर थी।
इस युवती ने बताया कि ट्रेन में सवार होने के बाद एहतियत के तौर पर उसने अपने साथ सफर कर रहे यात्रियों से कोई बात नहीं की। सीधे अपनी बर्थ पर जाकर लेट गई। पूरे रास्ते में वह सिर्फ बाथरूम में जाने के लिए नीचे उतरी। बाथरूम से लौटने पर हर बार उसने अपने हाथ सैनेटाइज किए। साथ ही, पूरी यात्रा के दौरान उसने चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था। उसे याद नहीं कि वह किस तरह संक्रमित हुई।
युवती ने बताया कि अपनी बर्थ पर चढ़ने और उतरने के दौरान हो सकता है कि वह संक्रमण की चपेट में आ गई हो या फिर सहयात्रियों के खांसने के कारण कोरोना वायरस उस तक पहुंचा हो। 18 मार्च को जोधपुर पहुंचने के बाद से लेकर 23 मार्च तक वह स्वस्थ थी। 23 मार्च को उसे हल्के बुखार के साथ खांसी की शिकायत हुई। इस बीच तुर्की से आए सहयात्री, जिन्होंने ट्रेन में उसके साथ सफर किया था वह पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर 23 मार्च को युवती को घर में आइसोलेट कर दिया। 24 मार्च को तबीयत बिगड़ने पर वह जांच के लिए एम्स पहुंची। बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल युवती एम्स में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
       ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर