बस्ती में 1 लाख वोटों से जीते रामप्रसाद चौधरी : लोकसभा क्षेत्र 61 बस्ती

                (बृजवासी शुक्ल)

बस्ती (उ. प्र.)।  जिले में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद लोकसभा का चुनाव जीत गए हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के हरीश द्विवेदी को 1 लाख 9 सौ 58 मतों से हराया। पिछले दो आम चुनावों में इस सीट पर लगातार भाजपा काबिज रही। 2014 एवं 2019 के चुनावों में यहां से भाजपा के हरीश द्विवेदी सांसद रहे। रही बात समाजवादी पार्टी की, तो यहां से इसके पहले समाजवादी पार्टी ने कभी जीत दर्ज नहीं की थी। राम प्रसाद चौधरी इंडी गठबंधन की तरफ से सपा कंडीडेट थे। ये पूर्वांचल के कद्दावर नेता हैं। इसके पहले एक बार सांसद, पांच बार विधायक और दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

  इस सीट पर शुरु से राम प्रसाद चौधरी के पक्ष में रूझान दिख रहा था, जो मतदान तक कायम रहा। इस जीत ने जहां एक ओर राम प्रसाद चौधरी का जलवा और बढ़ा दिया है, वहीं दूसरी ओर इनकी जीत से बस्ती के कई राजनीतिक आकाओं के मुंह बन्द हो गये हैं। आज की मतगणना में पहले चरण से लेकर अंतिम चरण तक इंडिया गठबंधन प्रत्याशी रामप्रसाद भाजपा से आगे रहे, केवल एक राउंड में भाजपा लगभग 2000 मतों से आगे थी। बाकी सभी राउंड में इंडिया गठबंधन आगे रही। राम प्रसाद चौधरी ने जीत के बाद जताया आभार देखें वीडियो - https://www.facebook.com/share/p/U8z3Z96YdfCgRXh2/?mibextid=xfxF2i
 जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के समर्थक एक दूसरे से गले मिलकर अबीर गुलाल लगाकर जश्न मना रहे हैं। 

यहां इण्डिया गठबंधन उम्मीदवार राम प्रसाद चौधरी को 5 लाख 24 हजार 756 वोट मिले, भाजपा कंडीडेट हरीश द्विवेदी को 4 लाख 23 हजार 798 और बसपा कंडीडेट लवकुश पटेल को 120964 वोट मिले।
 लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी व सपा नेता राम प्रसाद चौधरी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को 1 लाख से अधिक मतों से हराया है। हरीश द्विवेदी पिछले दो बार से लगातार बस्ती लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं तीसरी बार इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने उन्हें हैट्रिक लगाने से रोक दिया इसको साथ ही आपको बता दें बस्ती जनपद के अब तक के इतिहास में पहली बार सपा लोकसभा चुनाव जीती है। 
यहां इण्डिया गठबंधन को 5 लाख 24 हजार 756 वोट मिले और बीजेपी को 4 लाख 23 हजार 798 और बीएसपी को 120964 वोट मिले।

        ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार