बस्ती की राजनीति में भूचाल, राजकिशोर सिंह भाजपा में शामिल, कईयों को मायूसी, भाजपा में खुशी

                (संतोष दूबे)

 बस्ती (उ. प्र.)। दिग्गज नेता राजकिशोर सिंह के भाजपा में शामिल होते ही बस्ती की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। ये अपने भाई डिम्पल के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। लोकसभा चुनाव के बीच बस्ती की सियासत में यह एक बड़ी खबर है। बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के रास्ते अब राजकिशोर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। राजकिशोर सिंह इससे पहले बसपा में थे। सपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजकिशोर सिंह हर्रैया से विधायक थे। राजकिशोर सिंह बस्ती समेत पूर्वांचल कई जिलों में क्षत्रिय समाज के बड़े नेता माने जाते हैं।

राजधानी लखनऊ में यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में राजकिशोर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। राजकिशोर सिंह को सपा में शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता था। बीते साल से ही उनके बीजेपी में जाने की चर्चाए़ गर्म थीं।  देखे़ वीडियो न्यूज 
 राजकिशोर सिंह ने एपीएनपीजी डिग्री कॉलेज में छात्र राजनीति शुरू की। फिर साल 2002 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य बने। फिर साल 2002 में हर्रैया से चुनाव लड़ा और जीत गए। साल 2003 में बसपा छोड़ कर गए और सपा में कैबिनेट मंत्री बने। साल 2007 में राजकिशोर सिंह दूसरी बार विधायक बने।

 2012 में सपा की सरकार आई तो तीसरी बार विधायक बने और अखिलेश सरकार में मंत्री पद संभाला। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि साल 2024 के बस्ती लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के चुनाव पर इसका कितना असर पड़ेगा। साल 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले राजकिशोर को 86,000 के करीब मत मिले थे। हालांकि उस चुनाव में सपा और बसपा ने साथ इलेक्शन लड़ा था और राम प्रसाद चौधरी प्रत्याशी थे।

         ➖  ➖  ➖  ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत