लोकसभा क्षेत्र 61 बस्ती से भाजपा के हरीश द्विवेदी का पर्चा दाखिल, अनुराग ठाकुर और ओमप्रकाश राजभर रहे मोजूद, किया रोड शो

   अब फतवे और फरमान से नही, बल्कि बाबा साहब के संविधान से चलता है देश - अनुराग ठाकुर 

  विपक्ष किसी भी सीट पर लड़ाई में नहीं है - ओमप्रकाश राजभर 

  हर हाल में होगा बस्ती का विकास, परिवार वादियों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब - हरीश द्विवेदी

               (नीतू सिंह)

 बस्ती (उ. प्र.)। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी ने बुधवार को अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहे। यहाँ लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में आगामी 25 मई को मतदान होना है।

  भाजपा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी के नामांकन से पूर्व कप्तानगंज स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय प्रांगण में आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कुछ लोग जिहाद की बात कर रहे यह देश किसी फतवे और फरमान से नही बल्कि बाबा साहब के संविधान से चलता है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास से चलता है। फतवे और जिहाद के दिन चले गए है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली पर लोधी, गौरी मुगलों का शासन नहीं भारत की चुनी हुई एक लोकतांत्रिक सरकार द्वारा शासन होता है। पिछले 10 वर्षों में 10 करोड़ जनता को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, 10 करोड़ पक्के मकान बनवाये। 1 करोड़ बहाने लखपति दीदी बनी अब 3 करोड़ बहने और बनेंगी। तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था भारत बनेगा।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बस्ती में आयोजित नामांकन सभा की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी दलों के लोग लगातार जनता के बीच में जा रहे है। कहा कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रहे हैं। जहां कहीं भी थोड़ी सी कसर रहेगी वहां हमारी पार्टी कंधा लगाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाएगी। गठबंधन के सभी पार्टियों से अपील करते हुए कहा कि सभी थोड़ा-थोड़ा जोर लगाएंगे तो भाजपा के सभी प्रत्याशी चुनाव जीत जाएंगे चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्षी दल अपनी लड़ाई में ही नहीं है। बिना मतलब लोग चिल्ला रहे है।
प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि बस्ती की सम्मानित जनता इंडी गठबंधन और बसपा के प्रत्याशियों की करतूत से वाकिफ हैं। जनता ने इन लोगों का सूपड़ा साफ करने का मन बना लिया है। जिस प्रकार से जनता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। उससे यह प्रतीत हो रहा है कि अब बस्ती को विकसित होने से कोई परिवारवादी ताकत नहीं रोक पाएगा। कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यही जोश और उत्साह आगामी 25 मई तक बनाए रखने की आवश्यकता है। जिससे इस सीट पर पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल हो सके।

 लोकसभा चुनाव प्रभारी सेतवान राय, लोकसभा संयोजक केडी चौधरी, जिला प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह, एमएलसी सुभाष यदुवंश, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, विधायक भूपेश चौबे, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी वत्स, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने किया।
रोड शो में प्रत्याशी हरीश द्विवेदी, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ओम प्रकाश राजभर व दयाशंकर सिंह रोड शो और नामांकन के मौके पर पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, पवन कसौधन, महेश शुक्ल, क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल, प्रमोद पांडेय, अनूप खरे, प्रमोद कुमार चौधरी गिल्लम, लक्ष्मीकांत पांडेय पप्पू, अशोक गुप्ता, हरीश सिंह, अरविंद पाल, अंकुर वर्मा, नितेश शर्मा, अमृत वर्मा, अमित शुक्ल, सत्येंद्र शुक्ल, आनंद सिंह कलहंस, कुँवर ध्रुव नारायण सिंह, दुष्यंत विक्रम सिंह, पुष्करदित्य सिंह, अश्वनी उपाध्याय, जगदीश शुक्ल, राकेश श्रीवास्तव, दिवाकर मिश्र, गोपेश्वर तिवारी, रामचरन चौधरी, सत्येंद्र सिंह भोलू, महेश सोनकर, सुमन सिंह, अखंड प्रताप सिंह, आलोक पांडेय, अभिनव उपाध्याय, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, मगन शुक्ल, राकेश शर्मा, आशीष शुक्ल, राजन मिश्र, सुनील सिंह, वरुण पांडेय, रिंकू दूबे, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, आदित्य श्रीवास्तव, दिलीप पांडेय, आलम चौधरी, अमित गुप्ता, अभिषेक राजभर, विजय पांडेय राजू, मनोज सिंह, अभिषेक पटेल, राजकुमार शुक्ल, वैभव पांडेय, राकेश उपाध्याय, रोली सिंह, ममता सिंह, संध्या दीक्षित, सुखराम गौड़, मनोज ठाकुर, रामनेवास गिरी, सुजीत सोनी, अतुल यादव, श्याम नाथ चौधरी, अरविंद चौरसिया, ओमप्रकाश ठाकुर, नीरज प्रजापति, कुंदन लाल वर्मा, ताड़क जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी, समर्थक, सहयोगी दलों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण, ब्लॉक प्रमुख गण, नगर पंचायतों के चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य गण सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

        ➖  ➖  ➖  ➖  ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत