दयाशंकर की राजनीति मटियामेट, बस्ती में मायावती ने बदला प्रत्याशी, सियासी अमले में अफरातफरी



              (आमोद बाबा)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बड़ी असामान्य घटना हो गई है। जिसकी सिरमौर बसपा की राजनीति है। लोकसभा चुनाव अपने पूरे उफान पर है। ऐन वक्त पर बसपा के प्रत्याशी बदलने से हाईवोल्टेज ड्रामा खड़ा हो गया है। सारे सियासी पंडितों के गणित फेल हो गए हैं। किसी को इस सबका कारण निवारण नहीं पता चल रहा है। जितना सत्य प्रत्याशी बदला जाना है, उतना ही सत्य यह भी है कि नये प्रत्याशी से सबसे अधिक नुकसान इंडी गठबंधन प्रत्याशी का होगा।

    (पूर्व बसपा प्रत्याशी दयाशंकर मिश्र)

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बस्ती जिले की लोकसभा सीट 61 बस्ती का पूर्व में घोषित उम्मीदवार बदल दिया है। अब इस सीट पर लवकुश पटेल बसपा प्रत्याशी होंगे। इस सीट पर पहले दयाशंकर मिश्र को प्रत्याशी बनाया गया था। हालात कुछ ऐसे भी हो सकते हैं कि इंडी कंडीडेट को कठघरे में खड़ा करने की हिम्मत नहीं हो रही है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में इसकी जानकारी देते हुए लवकुश पटेल को ही बसपा उम्मीदवार मानने की बात कही गयी है। यहां कहना न होगा कि अब पखवाड़े भर चुनाव रह गया है। बीच मझधार में अचानक इस तरह से प्रत्याशी बदलना राजनीतिक के उस दृष्टिकोण को परिभाषित करता है, जिसमें कीमत पर राजनीति में भरोसा करना बेमानी माना जाता है। ऐसी घटनाएं पार्टी के उस आचरण को उजागर करती हैं, जिसके हमेशा उसके ऊपर उंगली उठती रही है। बहुजन समाज पार्टी ने अपने निजी मकसद से एक उभरते हुए सितारे का सियासी मर्डर करने में कोई कसर छोड़ी है।
बता दें कि इंडी गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी और नये बसपा प्रत्याशी लवकुश पटेल के परिवार की घनिष्ठता किसी से छिपी नहीं है। इसीलिए यह घटनाक्रम किसी के गले नहीं उतर रहा है। राम प्रसाद चौधरी उस परिवार के पारिवारिक अभिभावक जैसे हैं। लवकुश पटेल के पिता जीतेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी दो बार सदर से विधायक रहे। रामप्रसाद को नन्दू का राजनैतिक गुरु भी कहा जाता है।उन्होंने ही टिकट दिलाने से लेकर दो बार चुनाव जिताने तक की मोहरें बिछाई थीं। ये दो बार 310 बस्ती सदर से विधायक रहे। इसीलिए यह समझ पाना कठिन है कि स्वस्थ मानसिकता से सोचने पर यह भरोसा नहीं हो रहा कि नन्दू का परिवार राम प्रसाद के खिलाफ चुनाव लड़ेगा। 

         ➖   ➖    ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार