संतकबीरनगर : दो बेटों के साथ पिता ने की थी कौशल प्रधान की हत्या : तीनों गिरफ्तार

                  (अर्जुन सिंह) 

 संत कबीर नगर (उ.प्र.)। स्थानीय कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत नौहट के ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में पुलिस ने उसी गांव के तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। एक पिता ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था। मरा समझकर फेंके गये प्रधान कौशल को शातिर तरीके से मारा गया था। हत्यारों ने खुद को बचाने के लिए उसे फेंक दिया था। पर वो उस वक्त तक जिन्दा था और इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था।

नौहट के ग्राम प्रधान कौशल चौधरी की हत्या के मामले में खलीलाबाद कोतवाली में मुअसं. - 654 पर भादवि की धारा 147 / 148 / 149 / 302 / 323 / 504 / 506 / 325 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया था। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर अखिल कुमार, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती आरके भारद्वाज के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद दीपांशी राठौर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद सर्वेश राय के नेतृत्व में तीनों हत्यारों को कांटे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने परमात्मा चौधरी पुत्र ननकू चौधरी और इसके दो बेटों हरेन्द्र चौधरी व चन्द्रशेखर चौधरी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो सं. - यूपी 51 - एएक्स 9207 भी बरामद किया है।
 गिरफ्तार हत्यारोपियों से पुलिस ने आला कत्ल के रुप में एक हॉकी और दो लोहे का रॉड (पाना) बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद सर्वेश राय, उ. नि. रमेश कुमार, हेकां. ओमप्रकाश यादव, कां. राकेश गौड़, कां. प्रदीप कुमार यादव, महिला कां. प्रेमा बिन्दु एवं महिला कां. ममता यादव शामिल रहीं। 

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार