जितेन्द्र सिंह लालगंज एसओ बने, प्रभारी निरीक्षक लाइन में

 

               (बृजवासी शुक्ल) 

बस्ती (उ.प्र.)। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरूस्त किये जाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक प्रभारी निरीक्षक का स्थानान्तरण करते हुए नये थानाध्यक्ष की तैनाती की है। लालगंज थाने पर प्रभारी निरीक्षक रहे ब्रजेन्द्र पटेल को लाइन में भेजा गया है और इनके स्थान पर जितेन्द्र सिंह को लालगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

       (जितेन्द्र सिंह - थानाध्यक्ष लालगंज)
इस तबादले में शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर में तैनात सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह को थानाध्यक्ष लालगंज बनाया गया है। लालगंज में तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल को पुलिस लाईन में स्थानांतरित किया गया है। इनका स्थानांतरण इनके पारिवारिक कारणों के दृष्टिगत किया गया है, जिसकी इन्होंने सिफारिश भी की थी। बता दें कि ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल एक अच्छे और मिलनसार व्यक्तित्व के पुलिस इंस्पेक्टर हैं।
कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा एक प्रभारी निरीक्षक व एक चौकी प्रभारी का स्थानान्तरण किया गया है। स्थानांतरण आदेश में कहा गया है कि पारिवारिक समस्या के कारण प्रभारी निरीक्षक पद से हटाए जाने के अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए ब्रजेन्द्र पटेल का स्थानांतरण किया गया है।

      ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार