भाजपा सेक्टर अध्यक्ष की पिटाई, दबंगों ने किया लहूलुहान

               (शैलेन्द्र पाण्डेय) 

सोनहा (बस्ती)। बस्ती। स्थानीय सोनहा थानाक्षेत्र के सोनहा पचपेड़वा चौराहे पर दबंगों ने भाजपा सेक्टर अध्यक्ष की पिटाई कर दी। आरोप है कि चौराहे से पैदल घर जाते वक्त रविवार नौ जुलाई की शाम भाजपा सेक्टर अध्यक्ष सोनहा आशुतोष शुक्ल को चार पहिया सवार आधा दर्जन दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक चार पहिया सवार बदमाशों ने पैदल जा रहे आशुतोष को रोक लिया और ईंट-पत्थर से पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक दयानंद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सोनहा निवासी आशुतोष शुक्ल निजी एटीएम की शाखा सोनहा व भानपुर में चलाते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व उनके एटीएम में एक व्यक्ति ने चोरी की थी। इस प्रकरण में उनके परिचित इसी थाने के आहर निवासी जयप्रकाश पांडेय ने गवाही दी थी। दो दिन पूर्व कुछ लोगों ने जयप्रकाश को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी थी। इस संबंध में सोनहा थाने में एक नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है। रविवार को सोनहा चौराहे से अपने घर जाते वक्त भाजपा सेक्टर अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल पर कार सवार लोगों ने हमला कर घायल कर दिया।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार