डॉ.हैनिमैन का जन्म ही मानवता की सेवा के लिए हुआ था : डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी

होम्योपैथिक एसोसिएशन ने बस्ती में मनाया डॉ. हैनीमैन का परिनिर्वाण दिवस 

              (विशाल मोदी)

 बस्ती (उ. प्र.)। डॉ. हैनीमैन का जन्म ही मानवता की सेवा के लिए हुआ था। वे आज भी अदृश्य रुप में होम्योपैथिक चिकित्सकों के साथ हैं। ये बातें आज होम्योपैथिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने डॉ. हैनीमैन की पुण्यतिथि के अवसर पर कहीं। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन द्वारा होम्योपैथी के जनक डॉ. क्रिश्चियन सैमुअल्स फ्रेडरिक हैनीमैन की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके महान व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन बस्ती द्वारा डॉ. हैनिमैन के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर गांधी नगर स्थित त्रिपाठी होम्योपैथिक क्लीनिक पर आयोजित कार्यक्रम में होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. क्रिस्चियन सैमुअल्स फ्रेडरिक हैनिमैन का जन्म ही मानवता की सेवा के लिए हुआ था। वे एलोपैथ के चिकित्सक थे। कड़वी दवाएं और बड़ी बड़ी गोलियां और कैप्सूल खाने में मरीजों की कठिनाइयां देखते तो उन्हें लगता था यदि इनकी जगह पर सरल सुगम मीठी दवा का प्रयोग किया जाये तो मरीजों को काफी सुगमता हो जाये और इसी सोच और विश्वास ने उन्हें होम्योपैथिक चिकित्सा का जनक बना दिया। आज वह अदृश्य रुप में हम होम्योपैथिक चिकित्सको के साथ हैं।आज हम उन्हें याद करते हुए पुण्य आत्मा को नमन करते हैं।
होम्योपैथिक एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि डॉ हैनिमैन हमारे आदर्श और गुरु हैं। उन्होंने जिस चिकित्सा विधान की नींव डाली आज हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि पीड़ित मानव की सेवा ही हमारा धर्म है। यही सोच होम्योपैथ का मूल है। हम सभी उनके दिखाए इसी मार्ग पर आगे बढ़ते जा रहे हैं। विचार गोष्ठी में प्रमुख रूप से डॉ. एन के सिंह गौतम, डॉ. टाईगर शक्ति सिंह, डॉ. संजय, डॉ. स्वेतांग त्रिपाठी, डॉ. जे पी शुक्ल, डॉ. राघवेन्द्र सिंह, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. अनिल कुमार मिश्र, डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय, डॉ. डी के गुप्ता, डॉ. एच के त्रिपाठी, डॉ. एच एन चौधरी, डॉ. वेद प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. एस के त्रिपाठी, डॉ. सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं डॉ. माया निषाद सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

     ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार