15 जुलाई तक चलेगा भाजपा का घर घर सम्पर्क, सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम : अशोक सिंह

 

                        (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे हैं महा संपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क तथा संपर्क से समर्थन कार्यक्रम का संचालन शीर्ष नेतृत्व की मंशा के अनुरुप न हो पाने के कारण इसे बढ़ाकर पन्द्रह जुलाई तक कर दिया गया है और अभियान को पूरा करने का निर्देश दिया है। ये बातें भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विभाग प्रकोष्ठ संयोजक एवं समस्त जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहीं।

बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य/जिला प्रभारी अशोक सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मंशा के अनुरूप घर-घर संपर्क और संपर्क से समर्थन कार्यक्रम का संचालन नहीं हो पाया है इसीलिए पार्टी ने इस अभियान का समय बढ़ाते हुये 15 जुलाई तक पूरा करने का निर्देश दिया है। इस अभियान के तहत आप सभी आज से ही लोगों से संपर्क करना शुरू करें। उनसे 9090902024 पर मिस्ड कॉल कराएं और संपर्क करने की फोटो सरल ऐप पर अवश्य अपलोड करें। सरल ऐप पर फोटो अपलोड होने पर ही संपर्क माना जाएगा अन्यथा वह संपर्क व्यर्थ है। आप सभी के काम का मूल्यांकन अभियान की सफलता पर ही निर्भर है, इसलिए पूरी ईमानदारी से लगकर 15 जुलाई तक इस अभियान को सौ प्रतिशत सफल बनाने की जिम्मेदारी आप सभी की है। 
यह अभियान 2024 लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है ,एक तरह से देखा जाए तो यह अभियान लोकसभा चुनाव की तैयारी का प्रारंभ है। इसलिए इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें और समय से पार्टी के निर्देशों के अनुरूप इसे पूरा करें। हरैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि समस्त जिम्मेदार कार्यकर्ताओ को घर घर सम्पर्क एवं सम्पर्क से समर्थन अभियान को शत प्रतिशत पूरा करें। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह ने दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अमरेश पाण्डेय ने किया।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह,जिला महामंत्री अशोक गुप्ता,विवेकानंद मिश्रा, चंद्रशेखर मुन्ना, अखण्ड प्रताप सिंह,अभय सिंह गुड्डू, वीरेंद्र मिश्रा,गजेंद्र सिंह,सरोज मिश्रा,अनूप खरे,सुमन सिंह, रघुनाथ सिंह,अभिषेक कुमार, प्रबल मालनी,पिन्टू तिवारी,वैभव पाण्डेय,भानुप्रकाश मिश्रा,कुँवर आनंद सिंह,रोली सिंह,आलम चौधरी,जान पाण्डेय,अभिषेक सिंह गोलू,अरविन्द चौरसिया, अतुल यादव,धर्मेद्र जायसवाल, परमानंद सिंह,आलम चौधरी,अमरनाथ सिंह,प्रेम प्रकाश चौधरी, राकेश उपाध्याय, रामनेवास गिरी,विजय गुप्ता सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

      ➖    ➖    ➖    ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार