लखनऊ में तीन दिवसीय आम महोत्सव : सीएम योगी ने किया उद्घाटन

 

                    (विशाल मोदी)

 लखनऊ। फलों के राजा आम की तमाम खूबियों वाली सैकड़ों प्रजातियों के आम के फलों का प्रदर्शन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव में किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आम महोत्सव का उद्घाटन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 14 जुलाई को किया। निदेशक उद्यान आरके तोमर ने सीएम योगी को महोत्सव का भ्रमण कराया।

(उद्घाटन के बाद महोत्सव के अवलोकन में आम की अच्छी किस्मों को हाथ में लेकर प्रसन्न मुद्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)

ये महोत्सव तीन दिनों (14 - 15 - 16 जुलाई) तक चलेगा। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने महोत्सव में रखे गए तमाम आमों की प्रताजियों को देखा। इस मेले में 725 आमों की प्रजातियों को प्रदर्शन के लिए रखा गया है। इस महोत्सव में औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र बस्ती द्वारा दो दर्जन से अधिक अपनी प्रजातियों के आमों का प्रदर्शन किया। बस्ती के संयुक्त निदेशक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि आम महोत्सव में बस्ती का अधिक से अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का रिकार्ड कायम है। प्रभारी डीएचओ धर्मेन्द्र चन्द्र ने भी आम महोत्सव में बस्ती के अच्छे प्रदर्शन के लिए तैयारियां की थीं।

(सीएम योगी द्वारा आम महोत्सव का निरीक्षण)
 सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान आम महोत्सव में लगे स्टालों का निरीक्षण किया और उनकी खासियत भी जानी। उनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने आम महोत्सव की स्मारिका के विमोचन के साथ ही आम के उत्पादन, क्रय-विक्रय और निर्यात के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित भी किया।

सीएम योगी ने कहा, प्रदेश वासियों सहित सभी आम प्रेमियों को आम की विभिन्न प्रजातियों से साक्षात्कार का अवसर प्रदान करता यह आयोजन हमारे किसान साथियों की अथक मेहनत का महोत्सव है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव हमारे आमों को देश और दुनिया के विभिन्न बाजारों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा। सभी प्रतिभागी किसान भाई-बहनों, आयोजन से जुड़े लोगों को हार्दिक बधाई एवं उनका अभिनंदन!

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshtimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : -9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार