बस्ती में मां का हत्यारा बेटा गिरफ्तार : पिता ने लिखाई एफआईआर

 

                 (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.)। जिले की नगर पुलिस ने मां की हत्‍या करने वाले एक पुत्र को चौबीस घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के मुडिला कठार का है। जहां एक बेटे ने बांस से अपनी मां के ऊपर हमला कर दिया था, फलस्वरूप महिला की मौत हो गई थी। घटना 31 मई की है।

    उक्त गांव निवासी लक्ष्मण निषाद के बेटे बैजनाथ ने पारिवारिक विवाद में अपनी मां करीब 52 वर्षीया कौसिल्या पर बांस के टुकड़े से हमला कर दिया था। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में अभियुक्त के पिता लक्ष्मण निषाद ने थाना नगर में अपने करीब 26 वर्षीय बेटे बैजनाथ के खिलाफ मुअसं - 160 / 2023 पर भादवि. की धारा 304 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय चौहान के नेतृत्व में कठार जंगल के बाहर पुलिया के पास से उसी रात बैजनाथ को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आला कत्ल के रुप में बांस का टुकड़ा भी बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, उप निरीक्षक मैनेजर यादव, हेड कांस्टेबल मृत्युंजय मिश्र, अंशुल यादव व धर्मेन्द्र मौर्य शामिल रहे।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार