अच्छी दिनचर्या और खानपान निरोगी जीवन का मूलमंत्र : डॉ. अनिल श्रीवास्तव, किलकारी हास्पिटल ने लगाई निरोगी पाठशाला

               (अनूप पाण्डेय) 

हर्रैया (बस्ती - उ.प्र.)। हम अपने संयमित खानपान और अपनी दिनचर्या में सुधार करके स्वस्थ और निरोगी जीवन पा सकते हैं। स्वस्थ जीवन का यही मूलमंत्र है। अपनी दिनचर्या कैसी रखें इसमें क्या सुधार किए जा सकते हैं और अपने खानपान को किस प्रकार बनाएं जिससे हम स्वस्थ और निरोग रह सकें यही उद्देश्य है निरोगी पाठशाला का। यह बातें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष और जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बस्ती जिले के कप्तानगंज में किलकारी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निरोगी पाठशाला में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।

 डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने कहा की किलकारी हॉस्पिटल के डॉ. सीएम पटेल का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में जीने की कला का विकास होता है। इकतीस मई की शाम कार्यक्रम में एक लकी ड्रा भी किया गया। जिसमें पूछा गया कि, शुगर, ब्लड प्रेशर और मोटापा से ग्रसित व्यक्ति को घी, चावल, फल व साग सब्जी और फास्ट फूड में से किन चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए। सवाल बहुत आसान था। यह केवल व्यक्ति की जागरूकता को पहचानने के लिए पूछा गया था। इस लकी ड्रा में पांच लोगों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के प्रायोजक प्रभावती पल्टू राम मेमोरियल किलकारी हॉस्पिटल कप्तानगंज, अनंता हॉस्पिटल बड़ेवन, रामकृपा योगपीठ, न्यूट्रीलाइट, ओम साईं राम मेडिकल एजेंसी, श्री पैथोलॉजी, डॉ. वीके वर्मा एजूकेशनल ग्रुप शैक्षणिक समूह, गणपति शुद्ध पेयजल, सत्य डायग्नोस्टिक सेंटर और रिस्की रिपोर्टर रहे।

 (कार्यक्रम में मंचासीन डॉ. वन्दना, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. एआर खान व अन्य ऊपर, सम्बोधित करते डॉ. प्रदीप पाल व उपस्थित लोग नीचे) 

कार्यक्रम में अच्छी सेहत की जानकारी देने के लिए स्पेशलिस्ट पैनल के जिला चिकित्सालय के आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वी. के. वर्मा, डॉ. सीएम पटेल, डॉ. विनोद कुमार. डॉ. एआर खान, डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. आरके वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वंदना, डॉ. बीएन पटेल, डॉ. विवेक गौरव सचान एवं डॉ. प्रदीप पाल ने उपस्थित लोगों को सेहत से जुड़ी उपयोगी जानकारियां दी। कप्तानगंज के संतकबीरनगर इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में निरोगी पाठशाला में चिकित्सकों ने मरीजों को जीवन जीने के लिए टिप्स दिए। कार्यक्रम में आयुर्वेद, एलोपैथिक, हड्डी ,बाल रोग विशेषज्ञ और योग चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

(मुख्य अतिथि आईएमए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल श्रीवास्तव को उपहार भेंट करते डॉ. एआर खान व डॉ. सीएम पटेल ऊपर और डॉ. अनिल को माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ भेंट करते डॉ. एआर खान व डॉ. वन्दना नीचे) 

 आयोजक डॉ. सीएम पटेल ने अतिथियों और पाठशाला में आए चिकित्सकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आयुर्वेद चिकित्सक प्रदीप कुमार पाल ने आयुर्वेद को जीवन में धारण करने की सलाह दी और कहा कि स्वस्थ्य जीवन के लिए आयुर्वेद महत्वपूर्ण है। डॉ. विनोद कुमार ने‌ भी स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी। डॉ. वंदना और डॉ. विवेक गौरव सचान ने भी निरोगी काया के मंत्र दिए। डॉ. वंदना ने महिलाओं की बीमारियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि महिलाएं खान - पान के प्रति लापरवाह रहती हैं जिसके चलते उन्हें अनेक बीमारियां होती हैं। इसके लिए महिलाओं को सचेत रहना जरूरी है। राम कृपा योग पीठ के योग चिकित्सक डॉ. दीनानाथ पटेल ने योग के बारे में जानकारी दी‌ और शरीर को किस तत्व की जरूरत है उसे लेने के साथ योग को जीवन में धारण करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अंकुर श्रीवास्तव को माल्यार्पण करते डॉ. सीएम पटेल बांये व कार्यक्रम को सम्बोधित करते डॉ. सीएम पटेल दांयें) 

डॉ. वीके वर्मा ने होम्योपैथिक चिकित्सा के बारे में बताया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एआर खान ने हड्डी और गंठिया रोग के बारे में जानकारी और उपचार सलाह के बारे में जानकारी दी। निरोगी पाठशाला मे‌ श्री पैथालॉजी कप्तानगंज की ओर से निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया।निरोगी पाठशाला में प्रमुख रूप से संतकबीरनगर इंटर कालेज के प्रबंधक दीपक कुमार, अजय सिंह, प्रदीप यादव, इसरार शाह, रामचंद्र, आशुतोष पाण्डेय, अनुज कुमार, लकी चौधरी, सत्या चौधरी और पिंटू चौधरी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने अच्छे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश-दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartumes.page

सभी जिला एवं तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार