बैरिहवां के राजन सिंह की सड़क हादसे में मृत्यु

  

                       (बृजवासी शुक्ल) 

 बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय बस्ती शहर के बैरिहवां निवासी राजन सिंह की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। बताया जा रहा है कि राजन सिंह कुछ लोगों के साथ कार द्वारा हाईवे से खलीलाबाद की तरफ जा रहे थे, कि अचानक कार पलट गयी और यह हादसा हो गया। कार में चार लोग और सवार बताए जा रहे हैं।

                   (राजन सिंह - फाईल फोटो) 

    राजन सिंह युवाओं से कंधे से कंधा मिलाकर चलने के कारण हमेशा लोकप्रिय रहे। इनके छोटे भाई मनोज सिंह रानू एपीएन के छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके हैं। राजन सिंह के पिता वीरेन्द्र सिंह जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। इनके निधन से परिवार के साथ पूरे मोहल्ले में शोक व्याप्त है। इनके घर पर इष्ट मित्रों, शुभचिंतकों और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है। सभी की आंखें नम हैं और चेहरे पर युवा बेटे के नियति के क्रूर फैसले से छिन जाने की उदासी है। इनके निधन से तारकेश्वर टाईम्स परिवार भी आहत है और दिवंगत आत्मा की शांति व परिवार को यह असहनीय कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता है।

तारकेश्वर टाईम्स के सम्पादक आमोद उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार उपाध्याय, अमित कुमार उपाध्याय, अनिल कुमार मिश्र, नव निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, उनके पति अंकुर वर्मा, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, भाजपा नेता अभय सिंह गुड्डू, अरून भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, भारत विकास परिषद के डॉ. डीके गुप्ता, मनीष पाण्डेय, विवेक कुमार मिश्र, विवेक श्रीवास्तव बबलू, विकास श्रीवास्तव पिंटू, जनार्दन त्रिपाठी एडवोकेट, अशोक, सुनील अरून मिश्र, सुधीर श्रीवास्तव, दुर्गेश यादव, दुर्गेश श्रीवास्तव अध्यापक, चन्दन मिश्र, राजकुमार उपाध्याय, प्रमोद पाठक, धर्मेन्द्र पाठक, शैलेन्द्र पाठक, ब्रह्मादीन, राजेश चौधरी, श्रीकांत श्रीवास्तव, वीरेन्द्र, धीरेन्द्र, बजरंगी श्रीवास्तव, त्रियुगी श्रीवास्तव, कृष्ण चन्द्र श्रीवास्तव, सतीश सिंह, चौधरी भूपेन्द्र सिंह, पुनीत ओझा, अजय कुमार श्रीवास्तव, गिरीश्वर उपाध्याय, पप्पू श्रीवास्तव राजकमल, अशोक श्रीवास्तव, दधीश चन्द्र श्रीवास्तव व रमेश चन्द्र श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से गतात्मा की शांति परिजनों को सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर