अभा. उद्योग व्यापार मण्डल ने प्रेरणा दिवस के रुप में मनाई हरिश्चन्द्र अग्रवाल की पुण्यतिथि : सात लोगों को किया सम्मानित

                    (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल बस्ती द्वारा शहीद व्यापारी हरिश्चन्द्र अग्रवाल की पुण्यतिथि "प्रेरणा दिवस" के रुप में मनाई गयी। इस अवसर पर आशीर्वाद मैरेज लॉन में व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। प्रान्तीय उपाध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय ने बताया कि आज ही के दिन 26 मई को सर्वे छापे के विरोध के दौरान लखनऊ के व्यापारी हरिश्चन्द्र अग्रवाल की जान चली गयी थी। इसीलिए अभा. उद्योग व्यापार मण्डल ने उनकी पुण्य तिथि को प्रेरणा दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मण्डल प्रभारी राधे श्याम कमलापुरी ने कहा ने कहा कि स्वर्गीय हरिश्चन्द्र अग्रवाल ने व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करते हुए प्राणों की आहुति देकर एक लकीर खींचने का काम किया है और व्यापारी नेताओं को प्रेरणा लेकर सतत् संघर्ष का संकल्प लेना चाहिए। श्री अग्रवाल का 26 मई 1979 को निधन हो गया था।
प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय ने कहा कि बिरले ही अग्रवाल जी जैसे साहसी होंगे जो जान देकर भी अपने समाज की रक्षा करने को तत्पर होगा। व्यापारी हरिश्चन्द्र जी के बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। उनकी शहादत पूरे समाज के लिए प्रेरणाश्रोत है। व्यापारी किसी भी अन्याय और अत्याचार को सहन नहीं करेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बृजेश सिंह मुन्ना ने किया।
 जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक आयोजन का कोई न कोई प्रयोजन होता है। आज का बलिदान दिवस हमें ये प्रेरणा देता कि हमें श्रम,समय, और अर्थ का आंशिक ही बलिदान देकर व्यापारी समाज का मनोबल बढ़ाते रहना चाहिए। अपने लिए तो सभी प्राणी जी लेते हैं, जो अपनों व अपने समाज के लिए भी जिए वहीं आदरणीय है आदर्श स्थापित कर सकता है। वरिष्ठ महामंत्री राम विनय पांडे ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने विचार रखा। 

                 ये हुए सम्मानित  

इस अवसर पर इन्द्रभुजा पाण्डेय, सुनील कुमार गिरि, पंकज त्रिपाठी, संतोष गुप्ता, संतोष किराना राजेश कुमार गुप्ता गांधीनगर, शिवदीन गुप्ता व अयोध्या प्रसाद कसौधन को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे बभनान बाजार के अध्यक्ष श्री शिवदीन गुप्ता महामंत्री शिव सहाय गुप्ता, महसो बाजार के अध्यक्ष अयोध्या कसौधन राजन लाल श्रीवास्तव , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयेश सिंह मुन्ना, रमेश सिंह, दिनेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव पाण्डेय (प्रभा इलेक्ट्रॉनिक्स), नगर अध्यक्ष राजेश चित्रगुप्त, हरिओम प्रकाश यादव, लालजी शुक्ला, इन्द्र भुजा पांडे, संरक्षक राजन गुप्ता, रामकमल सिंह आलोक दुबे, सुनील गिरी, पंकज त्रिपाठी, त्रियुगी पांडे, आदि लोग उपस्थित रहे।

           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत