बस्ती के नगर में चोरी की बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

                       (बृजवासी शुक्ल) 

बस्ती (उ.प्र.)। नगर थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। इन दोनों को आज ही दोपहर करीब दो बजे खन्ता तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। एक के ऊपर छ: तो दूसरे पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दर्ज मुअसं. 12 / 2023 धारा 379 / 411 आईपीसी व मुअसं. 143/2023 धारा 401 में वांछित थे। मामले में कलवारी थाने के तिसाह निवासी अभिषेक निगम पुत्र सूबेदार और कोतवाली बस्ती के करियापार राउत निवासी विवेक कुमार पुत्र रामवृक्ष को खन्ता तिराहे से आज दोपहर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद, उप निरीक्षक शशि शेखर सिंह, आरक्षी राम सिंह यादव, स्कंद यादव एवं संजीव पांडेय शामिल रहे। चोरों के पास से चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर बाइक, एक पिलास, दो रिंच, एक सरिया, एक पेंचकस और एक इलेक्ट्रॉनिक टार्च बरामद हुआ है।
गिरफ्तार अभिषेक के ऊपर छ: मुकदमें दर्ज हैं। इसमें तीन कलवारी, दो नगर थाने में और एक लालगंज थाने में दर्ज है। लालगंज में चोरी और माल बरामदगी का एक, कलवारी में चोरी व माल बरामदगी का एक, चोरी व धोखाधड़ी आदि का एक और एक मामला आर्म्स एक्ट का है। नगर थाने में दो ताजा मामले चोरी और माल बरामदगी के दर्ज किये गये हैं। कलवारी में दर्ज एक चोरी का मामला 2022 का है, शेष सभी मामले 2023 के हैं। गिरफ्तार विवेक कुमार के ऊपर बस्ती में पांच मुकदमें दर्ज हैं। जिनमे कोतवाली बस्ती में एक मारपीट का मुकदमा दर्ज है। चोरी और माल बरामदगी के दो मुकदमें मुण्डेरवा थाने में दर्ज हैं और चोरी व माल बरामदगी से ही सम्बन्धित दो ताजा मुकदमें नगर थाने में दर्ज हैं। इस पर दर्ज सभी मामले 2023 के ही हैं।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर