किरण रिजिजू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर

 

                          (बृजवासी शुक्ल) 

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रिजिजू बाल-बाल बच गए। कार को मामूली नुकसान पहुंचा है। कार के लेन बदलने की गलती के कारण ये हादसा हुआ है। रिजिजू जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। जिस ट्रक ने टक्कर मारी उसमें सामान भरा हुआ था। हादसा रामबन जिले में हुआ। यहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है।

इससे पहले दिन में केंद्रीय मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर की अपनी यात्रा के वीडियो ट्वीट किए थे। इसमें ‌उन्होंने बताया था कि वे उधमपुर में एक कानूनी सेवा शिविर में भाग लेने जा रहे हैं। रिजिजू ने आज जम्मू विश्वविद्यालय में डोगरी भाषा में भारत के संविधान के पहले एडिशन के उद्घाटन में भाग लिया। इस मौके पर रिजिजू ने कहा कि अदालतों में लगभग पांच करोड़ मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी न केवल पेंडिंग मामलों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, बल्कि न्याय देने की प्रोसेस को​​​​ लोगों तक आसानी से पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। रिजिजू ने कहा कि ई-न्यायालय परियोजना के तीसरे चरण के पूरा होने के बाद वह समय दूर नहीं जब देश की सभी अदालतें पूरी तरह से कागज रहित हो जाएंगी। न्याय देने की प्रक्रिया को आसान और किफायती बनाने की सरकार कोशिश कर रही है।सरकार सभी नागरिकों की समझ के लिए एक मूल शब्दावली तैयार करने के लिए कानूनी शब्दावली के लगभग 65,000 शब्दों का डिजिटलीकरण कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के 350 से ज्यादा वकीलों ने कानून मंत्री किरेन रिजिजू के विवादित बयान की निंदा की है। रिजिजू ने इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में रिटायर्ड जजों को लेकर एक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि कुछ रिटायर जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं।

जजों की नियुक्ति से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम में सुधार को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने एक बार फिर बयान दिया है। रिजिजू ने दिल्ली बार एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में कहा- देश में मजबूत लोकतंत्र के लिए आजाद न्यायपालिका का होना जरूरी है।सरकार बनाम सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम विवाद में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली हाईकोर्ट के एक पूर्व जज का बयान शेयर किया है। जज आर एस सोढ़ी ने एक यू-ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने संविधान को हाइजैक कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट में जनता का चुना हुआ प्रतिनिधित्व हो तो जनता को ही न्याय मिलता है।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर