आभूषणों पर हॉलमार्क कराकर बेचें ज्वेलर्स : आशीष शर्मा

 

                            (नीतू सिंह) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। सोने की शुद्धता एवं गुणवत्ता को लेकर भारतीय मानक ब्यूरो ने शहर के कई दुकानों से आभूषणों के नमूने लिए और सर्राफा व्यवसाइयों को बीआईएस के मानकों की जानकारी दी। शहर के एक होटल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में स्वर्ण व्यवसायी संघ के पदाधिकारियों ने हॉलमार्क से जुड़ी जानकारी ली। बीआईएस लखनऊ ब्रांच से आये कंसल्टेंट आशीष कुमार शर्मा ने सोने से बने आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने और उसकी बिक्री प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।

भारतीय मानक ब्यूरो भारत सरकार के सोने के आभूषणों के सम्बन्ध में नये कानूनों की जानकारी दी। बताया कि जनपद में ही हालमार्क लगाने की व्यवस्था हो गई है। 1 अप्रैल से 6 डिजिट वाला हॉलमार्क बीआईएस द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है। इससे स्थानीय कारीगरों को और बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम के बाद शहर के कई दुकानों से आभूषणों के नमूने भी लिए गए जिसे बीआईएस के परीक्षण लैब में भेज कर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। स्वर्ण व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष कुन्दनलाल वर्मा ने बताया कि हालमार्क प्रक्रिया से छोटे व बड़े दूकानदारों का भेदभाव समाप्त हो जायेगा और उपभोक्ताओं को पूरे जनपद में एक ही शुद्धता के आभूषण मिलेंगे। कहा कि विभागीय अधिकारी जब सर्राफा की दूकानोें पर जाय तो उन्हें जानकारी देने के साथ ही अपना सुझाव भी दें।
बैठक में मनोज कुमार सर्राफ, रामजी बरनवाल, गोपाल जी सर्राफ, मणिलाल वर्मा, रवीश सर्राफ, पंकज सोनी, मनीष अग्रवाल, गौरव भारत, चंदन, रमेश सर्राफ, श्याम सर्राफ, सपन सर्राफ, प्रिंस वर्मा, संजय कसौधन, जगन्नाथ वर्मा, विश्वनाथ सोनी, आनन्द पाटिल आदि उपस्थित रहे।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर