बीजेपी के स्थापना दिवस पर बोले पीएम - भारत अपनी सुप्त शक्तियों का आभास कर चुका है : अन्तिम व्यक्ति की बेहतरी के लिए कर रहे काम : योगी

                         (बृजवासी शुक्ल) 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। 1980 में आज ही के दिन छ: अप्रैल को बीजेपी की स्थापना हुई थी। इससे पहले इसका नाम जनसंघ था। जिसका 1977 में जनता पार्टी में विलय हो गया था। इस क्रम में पीएम मोदी ने बीजेपी हेडक्वार्टर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, जिन लोगों ने इस पार्टी को खड़ा करने, बढ़ाने में अपना खून दिया, मैं उन महानुभावों को शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं। बीजेपी के 44वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले, आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन आज भी हमें भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देता है। पीएम ने कहा कि भारत अपनी सुप्त शक्तियों का आभास कर चुका है।

पीएम ने कहा, आज बजरंग बली का नाम चारों ओर गूंज रहा है। हनुमान जी के पास असीम शक्ति है, लेकिन इन शक्तियों का इस्तेमाल वह तभी कर पाते हैं जब स्वंय पर से उनका संदेह समाप्त होता है। 2014 से पहले भारत की भी यही स्थिति थी। लेकिन आज भारत उस बजरंग बली की महाशक्ति की तरह अपने अंदर सुप्त शक्तियों का आभास कर चुका है। 

          हनुमान जी से की बीजेपी की तुलना

पीएम मोदी ने कहा भारत समंदर जैसी महान शक्तियों का मुकाबला करने में पहले से कहीं ज्यादा तैयार है। हनुमान जी अपने लिए कुछ नहीं करते है, सब कुछ दूसरों के लिए। जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो बहुत ज्याद कठोर हो गए थे। इसी तरह भारत में कानून और भष्ट्राचार की बात आती है, तो बीजेपी उतनी ही कठोर हो जाती है। ऐसा कोई भी काम नहीं है जो पवन पुत्र कर नहीं सकते हैं, बीजेपी भी इसी प्रेरणा से लोगों की समस्याओं का हल करने में लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज पार्टी की ओर से यूपी में बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 43वें स्थापना दिवस पर प्रदेश और देश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। सीएम योगी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा, 'भाजपा के 43वें स्थापना दिवस की सभी राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के यशस्वी नेतृत्व में हम सभी 'सेवा ही संगठन' को चरितार्थ करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।'इस अवसर पर सीएम योगी ने भाजपा के लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत तमाम कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

       पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

बीजेपी यूपी के पार्टी पदाधिकारी व राज्य सरकार के मंत्रिगण, जनप्रतिनिधि, निगम, आयोग, बोर्ड के अध्यक्ष प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। गुरुवार से पार्टी द्वारा शुरू किये जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के अन्तर्गत आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती तक पार्टी कार्यकर्ता जनसरोकारों से जुडे़ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर सुबह 9 बजे इकट्‌ठा होकर पार्टी का ध्वज फहराया। इसके बाद सामूहिक रूप से 9.45 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिये जाने वाले उद्बोधन को सुना। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ,प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री ब्रजेश पाठक एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश, जिला व मंडल के कार्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रबुद्ध वर्ग के नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर