'एंटी रेप ब्लूटूथ जींस' से होगी महिलाओं की सेफ्टी

                             (संतोष दूबे) 

मेरठ। दिल्ली की दो छात्राओं ने 'एंटी रेप ब्लूटूथ जींस' तैयार की है, जो मुश्किल समय में मददगार साबित होगी। इस जींस के इस्तेमाल से महिलाएं ज्यादा महफूज महसूस करेंगी। जींस में लगा ब्लूटूथ नैनो डिवाइस आसानी से फोन में कनेक्ट हो जाएगा। बटन को टच करते ही ब्लूटूथ एक्टिव हो जाएगा और फोन से 3 नंबरों पर अलर्ट भेज देगा।

 देशभर से लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए सरकार और पुलिस लगातार मुहिम चलाती रहती है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मैक्सफोर्ट स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राओं ने मेरठ की रहने वाली नीलम सिंह की मदद से 'एंटी रेप ब्लूटूथ जींस' तैयार की है, जो किसी भी तरह के मुश्किल समय में मददगार साबित होगी।
ब्लूटूथ नैनो डिवाइस तकनीक से बनी यह जींस मुश्किल समय में किसी महिला या लड़की की मदद कर सकती है। महिलाएं इसके बटन से अपनी लोकेशन की जानकारी पुलिस और परिजनों को दे पाएंगी। ब्लूटूथ जींस बनाने वाली रिद्धिमा दयाल और कशिश का कहना है कि देश ही नहीं, दुनिया में हर घंटे में किसी न किसी महिला को छेड़छाड़, रेप या घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ता है। ऐसी स्थिति में यह जींस काफी मददगार साबित होगी।
इस जींस के पीछे का बेस प्लान ये है कि मुसीबत महसूस होने पर महिलाएं अपनी जींस में लगे बटन की मदद से परिजन और पुलिस को सूचना भेज सकेंगी।
नीलम कहती हैं, अगर कंपनियों से या सरकार से उन्हें सहयोग मिला, तो वह अपने प्रोडक्ट को बाजार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लॉन्च कर सकती हैं।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार