विज्ञान जीवन का अभिन्न अंग : अमरमणि पाण्डेय, देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

                             (नीतू सिंह) 

 बस्ती (उ.प्र.)। विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। प्रत्येक कार्य में वैज्ञानिक सोच के साथ उसे और भी बेहतर किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर किसी वस्तु का नया मॉडल, नये फीचर्स या नई बनावट हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। क्योंकि उनमें कुछ न कुछ अतिरिक्त खूबियां भी होती हैं। विज्ञान प्रदर्शनी छात्र - छात्राओं में इसी वैज्ञानिक भावना और क्षमता का विकास करने का प्रारम्भिक चरण है। छोटे - छोटे प्रयास से बच्चों के अन्दर कुछ नया करने का विचार विकसित होता है और यहीं से बाल मन में वैज्ञानिकता का जन्म होता है।

उक्त बातें देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल सरस्वती पुरम पचपेड़िया के प्रबन्धक अमर मणि पाण्डेय ने विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र - छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहीं। प्रधानाचार्य अर्चना पाण्डेय ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण और सामाजिक विकास के लिए वैज्ञानिक सोच से ही कार्य किये जाने पर सफलता मिल सकती है। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज जो बच्चे छोटे छोटे प्रोजेक्ट बनाकर दिखा रहे हैं, उनमें भविष्य की बड़ी प्रतिभाएं दिख रही हैं। देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल सरस्वती पुरम पचपेड़िया बस्ती में आज विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
  विज्ञान प्रदर्शनी में देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल के छात्र - छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयों पर मॉडल और प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर "स्वच्छ पर्यावरण और मानव कल्याण में विज्ञान एवं तकनीक का प्रयोग" विषय पर सेमिनार का आयोजन भी किया गया। प्रबन्धक अमरमणि पाण्डेय व प्रधानाचार्य अर्चना पाण्डेय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
 इस मौके पर विद्यालय के उप प्रबंध निदेशक आरके दीक्षित, अध्यापक नीलम, लक्ष्मी, रिचिका, मुस्कान, ऋतु, पूजा, केबी लाल, अविनाश, प्रतिभा, आरती, विशाल और राम आशीष आदि ने बच्चों को विज्ञान का महत्व एवं कौशल विकास आदि पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।
विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग के आरव, शुभिका, पार्थ, रितुल व एकता आदि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में जान्हवी, प्रतिभा, इशिका, दुर्गमा, यशी, शांभवी एवं नीरज आदि का कार्य अत्यंत सराहनीय रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त शिक्षक वर्ग का विशेष योगदान रहा।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर