बस्ती के अर्चना मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल में महाछूट : फीस रु. 50, अल्ट्रासाउंड 500 और भी बहुत कुछ

 

                            (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय शहर के अर्चना मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल पचपेड़िया रोड बस्ती में होली से नवरात्रि तक महाछूट दी जा रही है। यह महाछूट योजना सात मार्च से 31 मार्च तक लागू होगी। इस छूट योजना में डॉ. की फीस से लेकर विभिन्न जांचों में भी छूट का लाभ दिया जा रहा है।

 उक्त जानकारी देते हुए अर्चना हास्पिटल के डायरेक्टर अमरमणि पाण्डेय ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त योजना लागू की गयी है। जनरल फिजीशियन डॉ. अभिषेक कुमार दूबे सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक उपलब्ध हैं, जो मात्र 50 रु. के परामर्श शुल्क पर मरीजों की सेवा कर रहे हैं। इसी तरह स्त्री - प्रसूति एवं बांझपन विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी त्रिपाठी एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार शाही भी मात्र 50 रु. के ही परामर्श शुल्क में उपलब्ध हैं।

 उन्होंने बताया कि जनता की सहूलियत और अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जांचों की फीस में काफी कटौती की गई है। अल्ट्रासाउंड मात्र 500 रु. में, एक्स - रे में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। ईसीजी मात्र 100 रु. में और पैथोलॉजी जांच में 20 फीसदी की छूट दी जा रही है। सीटी हेड मात्र 1500 रु. में किया जा रहा है और आपरेशन में 25 फीसदी की छूट दी जा रही है। इसी प्रकार बम्पर छूट देते हुए आपरेशन से प्रसव मात्र 15 हजार में और नार्मल प्रसव मात्र 6 हजार रुपये में कराया जा रहा है।

अर्चना मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल के डायरेक्टर अमरमणि पाण्डेय ने कहा है कि अस्पताल पूरी तरह जनता के हितों को समर्पित है। हास्पिटल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को कम खर्च में अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। हास्पिटल में शान्त, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण का विशेष ध्यान रखा जाता है। बता दें अमरमणि पाण्डेय सामाजिक सरोकारों से हमेशा जुड़े रहते हैं और किसी जरुरतमंद की आवश्यकताओं को कभी नजर अंदाज नहीं करते हैं। इनकी यही उदारता और सरल स्वभाव इनकी पहचान बन गयी है।

      ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

 देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार