सीएम योगी आज बस्ती में

                          (अनूप पाण्डेय) 

हर्रैया (बस्ती)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अट्ठाईस मार्च को हेलीकाप्टर द्वारा ए.डी. एकेडमी धर्मुपुर दुबौलिया बाजार बस्ती में पूर्वान्ह 11.25 बजे आयेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि सीएम योगी 11.30 बजे से स्व. डॉ. वाई.डी. सिंह की मूर्ति का अनावरण एवं जनसभा करेंगे। तत्पश्चात् 12.40 बजे जनपद गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बस्ती पुलिस के मीडिया सेल ने बताया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दुबौलिया थानान्तर्गत कार्यक्रम को सकुशल संम्पन्न कराने हेतु लगाये गये पुलिस बल के रुप में दो अपर  पुलिस अधीक्षक, छ: पुलिस उपाधीक्षक, चालीस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, 120 उपनिरीक्षक, सात महिला उपनिरीक्षक, 480 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी, 87 महिला आरक्षी, 20 यातायात पुलिस, एक कम्पनी पीएसी, तीन फायर टेण्डर और एक फोम टेण्डर लगाया गया है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार