मलौली में मनाया होली मिलन और अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : एडवोकेट शान्ता ने दी कानूनी जानकारी

 

                          (रीतेश श्रीवास्तव) 

धनघटा (संतकबीरनगर)। "अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस" (आठ मार्च) एवं "होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन ग्राम मलौली में पन्द्रह मार्च को "मीना विश्वास स्नेहालय" स्वयंसेवी संगठन धनघटा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की अध्यक्ष सुनीता चौबे का अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम में संस्था की प्रबन्धक / सचिव एडवोकेट शान्ता श्रीवास्तव द्वारा संस्था के सदस्यों एवम् उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को "अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस" और "होली की शुभकामनाएँ दी गयी तथा महिला सशक्तिकरण के लिए महिला जागरूकता, महिला अधिकार, लिंग भेद आदि पर चर्चा की गयी।
शान्ता श्रीवास्तव ने महिलाओं को कानूनी अधिकार की जानकारी भी दी।  अबीर लगाकर एक दूसरे के गले मिलकर होली समारोह व कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में सुनीता चौबे,  मीरा देवी, सपना,  सेवती,  नैना देवी, सुमित्रा, अनीता, कैलाशी,  चाँदनी,  शान्ती देवी, कंचन चौबे,  गीता देवी़, नंदिनी एवं दयानन्द आदि उपस्थित थे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार