बस्ती शहर में चोर गिरफ्तार

                           (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने ताला बन्द घरों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक हजार आठ सौ रु. नगद और चोरी में प्रयोग करने वाला पेचकस बरामद किया है।

शहर के सुपेलवा प्राथमिक विद्यालय के पास से पुलिस ने स्थानीय कंचन टोला निवासी फरहान अहमद पुत्र इरफान अहमद को एक हजार आठ सौ रुपये एवं पेचकस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह एक शातिर चोर है, जो ताला बन्द घरों को अपना निशाना बनाता है। इसके खिलाफ मुअसं - 89 / 2023 पर भारतीय दण्ड विधान की धारा 457 /380 एवं 411 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसे शहर कोतवाल शशांक शेखर राय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी गांधी नगर उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल मुन्नालाल चौधरी, कांस्टेबल प्रकाश यादव और अभिषेक यादव ने गिरफ्तार किया है।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार