यूपी में 20 आईपीएस ट्रांसफर : गोपाल कृष्ण चौधरी बस्ती के नये एसपी : आशीष श्रीवास्तव प्रतीक्षारत

 

                            (प्रशान्त द्विवेदी) 

लखनऊ। यूपी में आईपीएस अफसरों के लिए चली तबादला एक्सप्रेस में बीस आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये गये हैं। इसमें बस्ती के एसपी आशीष श्रीवास्तव को स्थानान्तरित कर मुख्यालय में प्रतीक्षारत रखा गया है। इनके स्थान पर गोपाल कृष्ण चौधरी को बस्ती का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। आईपीएस अखिलेश चौरसिया को वाराणसी का डीआईजी बनाया गया है।

आईजी रेंज देवीपाटन मंडल में तैनात उपेंद्र कुमार अग्रवाल को जॉइंट सीपी कानून व्यवस्था लखनऊ में तैनाती दी गई है। आईजी रेंज आगरा नचिकेता झा को आईजी मेरठ रेंज बनाया गया है। DIG एसएसआईटी, मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनात अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में करीब 2 साल से ज्यादा समय तक ज्वाइंट सीपी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात रहे पीयूष मोर्डिया को एडीजी जोन लखनऊ में तैनाती दी गई है। इससे पहले, अगस्त 2020 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद आईपीएस पीयूष मोर्डिया ने अलीगढ़ रेंज के नए आईजी के रूप में कार्यभार संभाला था। आईजी पीयूष मोर्डिया ने जनता के काम, उनकी संतुष्टि व ईमानदार पुलिसिंग को प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्षों को समझाया जाएगा कि फरियादियों की बात सुनें और उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। मूल रूप से अजमेर (राजस्थान) के रहने वाले पीयूष मोर्डिया शुरुआत में राजस्थान के पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात थे। यूपी में नोएडा, अंबेडकर नगर समेत कई जिलों में काम किया। साल 2012 में अलीगढ़ में डेढ़ साल एसएसपी रहे।
                (गोपाल कृष्ण चौधरी आईपीएस) 

 तबादलों के क्रम में बस्ती के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव को लखनऊ मुख्यालय में प्रतीक्षारत करते हुए ललितपुर के एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी को बस्ती का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गोपाल कृष्ण चौधरी 2016 बैच के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी माने जाते है,सेवा के क्रम में वे बुलंदशहर के एएसपी, लखनऊ कमिश्नरेट के अपर उपायुक्त,फिर उपायुक्त,उसके बाद ललितपुर के एसपी के पद पर तैनात थे जहां से उनका तबादला बस्ती एसपी के पद पर किया गया, ललितपुर में एक मंदिर से मूर्तियां की चोरी करने वालो की धरपकड़ कर जनता में लोकप्रिय हुए।

              कौन हैं दीपक कुमार ?

आईजी रेंज आगरा बने दीपक कुमार लंबे समय से फील्ड में बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हुआ। आईजी रेंज अलीगढ़ से पहले चित्रकूट धाम रेंज डीआईजी के पद पर तैनात रहे। इससे पहले अयोध्या के एसएसपी/ डीआईजी के पद पर भी दीपक कुमार तैनात रह चुके हैं।दीपक को मुज़फ्फरनगर और मेरठ जैसे संवेनदनशील जिले में भी नियुक्त किया गया था। जहां उन्होंने बखूबी अपनी जिम्म्मेदारी निभाई। दीपक पीएसी की 32वीं वाहिनी में कमाडेंट के पद पर भी तैनात रहे थे। दीपक कुमार बिहार के बेगूसराय जिले के रामदीरी गांव के हैं। वे 2005 बैच के IPS अधिकारी हैं। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बेगूसराय और नेतरहाट से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से इकोनॉमिक्स में बीए की डिग्री पूरी की। फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की।

           कौन है IPS प्रवीण कुमार

2001 बैच के IPS प्रवीण कुमार केंद्र सरकार में भी आईजी के समकक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए अर्ह हो गए हैं। प्रवीण कुमार 17 जनवरी, 2020 को मेरठ रेंज के आईजी नियुक्त किए गए थे। इससे पहले लखनऊ SSP और DIG लॉ एंड आर्डर यूपी पुलिस, 2012 और 2013 के बीच वह मुजफ्फरनगर और नोएडा के एसएसपी भी रह चुके हैं। मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार को अयोध्या रेंज में तैनात किया गया है। फिलहाल केंद्र सरकार के प्रतिनियुक्ति पैनल में सूचीबद्ध मार्च 2021 में ही किया है।

             (आठ आईपीएस की ट्रांसफर लिस्ट) 

यूपी में 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। 5 जिलों के कप्तान बदले गए हैं। 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में तैनात प्रभाकर चौधरी SSP बरेली बने हैं। जबकि अखिलेश कुमार चौरसिया को DIG वाराणसी बनाया गया है। बागपत के SP नीरज जादौन को बिजनौर, आशीष श्रीवास्तव को बस्ती जिले से हटाकर उनके स्थान पर गोपाल कृष्ण चौधरी को SP बनाया गया है।

                       (12 आईपीएस की ट्रांसफर सूची) 

इससे पहले शनिवार देर रात 8 IPS अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे। लंबे समय से आईजी रेंज मेरठ में तैनात प्रवीण कुमार को आईजी रेंज अयोध्या में तैनात किया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ज्वाइंट सीपी पीयूष मोर्डिया को ADG जोन लखनऊ में तैनात किया गया है। आईजी रेंज अलीगढ़ से दीपक कुमार को आईजी रेंज आगरा में तैनात किया गया है।

      ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर