बस्ती : बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के दौरान अध्यापक का निधन :मौत की जांच और परिवार को एक करोड़ सहायता की मांग

 

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में लगे सहायक अध्यापक बृजभान सिंह की बाल विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज सल्टौआ गोपालपुर में अचानक मृत्यु हो गई। ये एकदम युवा थे। इनके आकस्मिक निधन से माध्यमिक शिक्षक संघ में हतप्रभ है और शोक की लहर दौड़ गई है। माध्यमिक शिक्षक संघ के मण्डलीय मंत्री डॉ. संजय द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह और जिला मंत्री अरूण कुमार मिश्र ने बृजभान के निधन पर रोष व्यक्त करते हुए घटना की जांच कराने और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग की है।

शिक्षक नेताओं ने बताया कि बृजभान सिंह ड्यूटी कटवाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के चक्कर लगाते रहे और उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी। आखिरकार शिक्षक की मौत हो गई और उनका परिवार एक झटके में टूटकर बिखर गया। नेताओं ने इस मौत के लिए सीधे डीआईओएस बस्ती को जिम्मेदार ठहराया है। माध्यमिक शिक्षक संघ के मण्डलीय मंत्री डॉ. संजय द्विवेदी ने कहा है कि शिक्षक बृजभान सिंह सहायक अध्यापक मेहीलाल आदर्श इंटर कॉलेज असनहरा बस्ती में तैनात थे।
                  (फाइल फोटो - बृजभान सिंह) 
इन्हें बाल विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज सल्टौआ गोपालपुर में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया था। ये अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का चक्कर लगाते रहे, किन्तु उनकी किसी ने नही सुनी। स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद वे आज बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सल्टौआ गोपालपुर पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया।
डॉ. द्विवेदी ने कहा है कि श्री सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शोक संवेदना प्रकट करता है, और प्रकरण के निष्पक्ष जांच व दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग करता है। संगठन मृतक शिक्षक के आश्रित परिजनों को एक करोड़ रुपये के आर्थिक सहयोग की मांग करता है। बृजभान अपने पीछे पत्नी और करीब ढाई साल के एक बच्चे को रोता बिलखता छोड़ गये हैं।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार