कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया में तिलहन गोष्ठी

 

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। कृषि विविधीकरण अपना कर ही किसान उत्पादन एंव अपनी आय बढा सकते है। उक्त विचार जिलाधिकारी  प्रियंका निरंजन ने कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया में मण्डलीय तिलहन गोष्ठी/मेला को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम रिफाइन्ड का आयात करते है परन्तु सूरजमुखी उगाकर हम इसकी कमी को पूरा कर सकते है। इस अवसर पर उन्होने किसानों को कीटनाशक दवाओं का वितरण किया। उन्होने परिसर में एक सेब का पौधा भी लगाया।

उन्होंंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करना चाहिए। इन गोष्ठी एवं मेलों के द्वारा हम इस प्रकार की जानकारी प्रदान करते है। यहॉ उपस्थित किसान गॉव में जाकर यहॉ प्राप्त जानकारी अधिक से अधिक लोगों को बताए। उन्होने कहा कि इस वर्ष अर्न्तराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष मनाया जा रहा है। उन्होने किसानों को अधिक से अधिक मोटा अनाज उत्पादन करने के लिए अपील किया। उन्होने कहा कि बस्ती में उपजाऊ भूमि है, सिंचाई के साधन है, यहॉ पर तिलहन की खेती के लिए उपयुक्त वातावरण है।
संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चन्द्र तिवारी ने कहा कि सरसों, लाही, अलसी की विभिन्न प्रजातिया उपलब्ध है। हमारा देश तिलहन में आत्मनिर्भर नही है। लगभग 60 प्रतिशत तिलहन हमें बाहर से आयात करनापड़ता है। इस वर्ष 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में तिलहन की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए किसानों को शीघ्र की मिनी किट उपलब्ध कराया जायेंगा। उन्होने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तेरहवी किश्त प्राप्त करने के लिए किसानों से केवाईसी कराने की अपील किया।
डा0 एस0एन0 सिंह, प्राध्यापक एवं अध्यक्ष ने एकीकृत कृषि प्रणाली एवं प्राकृतिक खेती पर चर्चा करते हुए कहा कि किसानों को जीवामृत, बीजामृत, घनामृत का प्रयोग करने तथा बनाने की तकनीकी जानकारी दिया। कृषि विज्ञान केन्द्र गोरखपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, डा0 एस0के0 तोमर ने बताया कि किसान भाई मोटे अनाजों जैसे सॉवा, कोदो, काकुन, मडुवा, रागी आदि का उत्पादन करके अधिक आय अर्जित कर सकते है।
 इस अवसर पर डा0 डी0के0 श्रीवास्तव, प्रभारी अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र, बस्ती ने पशुपालन तथा डॉ. आर.वी. सिंह, वैज्ञानिक प्रसार ने जायद/खरीफ फसलों में खरपतवार नियन्त्रण एवं उर्वरक प्रबंधन के विषय में जानकारी प्रदान किया। गोष्ठी में अनिल कुमार, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह, एस0डी0ओ0 एवं जनपद सन्तकबीर नगर एवं सिद्धार्थ नगर के 50-50 कृषक तथा जनपद बस्ती के अरविन्द पाल, अहमद अली, राजेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश, राकेश कुमार पाण्डेय, विजेन्द्र पाल आदि सैकडों कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा0 वी0बी0 सिंह ने किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया, उद्यान विभाग, क्रिस्टल क्राप प्रोटेक्शन, मौर्या बीज भण्डार, विशाल फर्टिलाइजर द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 

        ➖   ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

बस्ती : चुनाव में क्षति पहुचाने वाला भाजपा पदाधिकारी निष्कासित

बस्ती नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा, अध्यक्ष के जेठ द्वारा पालिका संचालन के आरोप मुखर, अध्यक्ष ने दी सफाई