बस्ती राजभवन के शुभ कार्यक्रमों में शामिल हुए सीएम योगी, दिया उपहार व आशीर्वाद, राजभवन को हेरिटेज बनाने का प्रस्ताव

 

                         (बृजवासी शुक्ल) 

 बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर अठारह फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती राजभवन आकर वर - वधू अनन्या सिंह तथा आदित्य शेखर को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामना व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने ऐश्वर्य राज सिंह तथा श्रीमती नंदिता सिंह के सुपुत्र अरिंजय सिंह के मुंडन संस्कार पर भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

(बस्ती राजभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डीएम प्रियंका निरंजन, राजमाता आशिमा सिंह, अनन्या सिंह, आदित्य शेखर सिंह, सांसद सुशील आनन्द सिंह, राजा ऐश्वर्य राज सिंह व अन्य)
  इस अवसर पर श्रीमती आशिमा सिंह ने स्वरचित सर-जमीन-ए-हिन्द पुस्तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट किया।
 (बस्ती राजपरिवार के साथ सीएम योगी साथ में सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी) 
 इस अवसर पर औरंगाबाद बिहार के सांसद सुशील कुमार सिंह, सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व विधायक रवि सोनकर, दयाराम चौधरी, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा, आईजी आरके भारद्वाज, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, महेश शुक्ला, सत्येन्द्र सिंह भोलू तथा राजपरिवार के सदस्य गण उपस्थित रहे।

   राजभवन हेरिटेज बनाने का प्रस्ताव

उप्र बस्ती जिले में राजभवन को हेरिटेज भवन बनाने के लिए हो सकता विकसित। अयोध्या के साथ आसपास के जिलों का भी विकास और सुंदरीकरण हो रहा है। इससे पूरा क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित हो जाएगा। अयोध्या से बस्ती राजभवन करीब है। इसे हेरिटेज भवन के रूप में विकसित किया जा सकता है।

         (ऐतिहासिक खूबसूरती के साथ बस्ती का राजभवन) 

इस दौरान राजमाता आशिमा सिंह ने राजभवन को हेरिटेज भवन के तौर पर विकसित करने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन को हेरिटेज भवन बनाने के राजपरिवार के प्रस्ताव पर डीएम को प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

इस पर मुख्यमंत्री ने डीएम बस्ती को निर्देश दिए कि पैमाइश कराकर राजभवन के आसपास हुआ अतिक्रमण हटवाएं। शहर का गन्दा पानी यहां गिर रहा है, इसकी निकासी की उचित व्यवस्था हो। राजभवन के तालाब की सफाई कराते हुए हेरिटेज भवन बनाने का प्रस्ताव तैयार कर भेजें। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार